Apni Pathshala

अभ्यास वायु शक्ति 2026 (Exercise Vayu Shakti 2026) | UPSC Preparation

Exercise Vayu Shakti 2026

Exercise Vayu Shakti 2026

संदर्भ:

हाल ही में भारतीय वायुसेना (IAF) ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘अभ्यास वायु शक्ति-2026’ (Exercise Vayu Shakti 2026) का आयोजन किया गया।

अभ्यास वायु शक्ति-2026:

  • परिचय: अभ्यास वायु शक्ति (Exercise Vayu Shakti) भारतीय वायुसेना का एक प्रमुख द्विवार्षिक (Triennial) युद्धाभ्यास है, जो मुख्य रूप से राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण रेंज में आयोजित किया जाता है।
    • स्थान: पोखरण एयर-टू-ग्राउंड रेंज, जैसलमेर (राजस्थान)।
    • आदर्श वाक्य (Tagline): “अचूक, अभेद्य और सटीक” (Achook, Abhedya aur Sateek)।
    • शुरुआत: इस अभ्यास की नींव 1954 में रखी गई थी, ताकि वायुसेना की परिचालन तैयारियों का परीक्षण किया जा सके।
  • उद्देश्य:
      • युद्ध तत्परता का प्रदर्शन: वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में वायुसेना की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का परीक्षण करना।
      • नेटवर्क-केंद्रित युद्ध (Network-Centric Warfare): डेटा लिंक और आधुनिक सेंसर के माध्यम से एकीकृत संचालन क्षमता को प्रदर्शित करना।
      • स्वदेशी शक्ति (Atmanirbhar Bharat): ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विकसित रक्षा प्लेटफार्मों की प्रभावशीलता सिद्ध करना।
      • संयुक्त अभियान (Jointmanship): भारतीय सेना के साथ समन्वय (जैसे M777 और L70 गन का एयरलिफ्ट) को बढ़ावा देना।
  • प्रतिभागी: इस अभ्यास में लगभग 120 से अधिक विमानों ने भाग लिया, जिसमें 77 फाइटर जेट और 43 हेलीकॉप्टर शामिल थे।
  • फाइटर जेट्स: राफेल (Rafale), सुखोई-30 MKI, तेजस (LCA), मिराज-2000, जगुआर और मिग-29।
  • हेलीकॉप्टर: स्वदेशी प्रचंड (LCH), अपाचे, चिनूक और ALH ध्रुव।
  • परिवहन विमान: पहली बार C-295 ने रात में लैंडिंग का अभ्यास किया; साथ ही C-130J सुपर हरक्यूलिस और C-17 ग्लोबमास्टर भी शामिल थे।
  • मिसाइल सिस्टम: स्वदेशी ‘आकाश’ (Akash) और ‘समर’ (SAMAR) सतह से हवा में मार करने वाली प्रणालियों ने दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को नष्ट किया। 
  • विशेषताएं:
    • दिन-रात का संचालन: 2 घंटे 35 मिनट के इस कार्यक्रम को दिन, शाम (Dusk) और रात के समय में आयोजित किया गया ताकि हर परिस्थिति में युद्ध क्षमता परखी जा सके।
    • स्वदेशी तकनीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने अभ्यास से पहले स्वदेशी LCH प्रचंड में उड़ान भरकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ किया।
    • विशेष बल (Special Forces): गरुड़ कमांडो ने शहरी हस्तक्षेप और बंधक बचाव के लाइव सिमुलेशन का प्रदर्शन किया।

IAF के अन्य अभ्यास:

  • गगन शक्ति (Gagan Shakti): यह वायुसेना का सबसे बड़ा अखिल भारतीय (Pan-India) अभ्यास है, जो हर 5 साल में एक बार होता है। इसमें पूरी वायुसेना एक साथ उत्तरी से दक्षिणी और पश्चिमी से पूर्वी मोर्चे पर युद्ध की तैयारी का परीक्षण करती है।
  • तरंग शक्ति (Tarang Shakti): यह भारत द्वारा आयोजित सबसे बड़ा बहुपक्षीय (Multilateral) हवाई अभ्यास है, जिसमें अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई मित्र देशों की वायु सेनाएं भाग लेती हैं।
  • आयरन फिस्ट (Iron Fist): वायु शक्ति की तरह ही यह भी पोखरण में आयोजित एक फायरपावर प्रदर्शन है, जिसमें मुख्य रूप से दिन के समय सटीक हमले की क्षमता का प्रदर्शन किया जाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top