Fiji
संदर्भ:
भारत ने अपनी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत कृषि सहायता के रूप में फ़िजी को 5 मीट्रिक टन ब्लैक-आइड काउपी (लोबिया) के बीज मानवीय सहायता के रूप में भेजे।
फ़िजी (Fiji)– मुख्य तथ्य:
- स्थिति: यह ओशिनिया (Oceania) का हिस्सा है।
- औपनिवेशिक इतिहास: 1874 से लगभग 100 वर्षों तक ब्रिटेन का उपनिवेश रहा।
- स्वतंत्रता: वर्ष 1970 में मिली।
- राजधानी: सुवा (Suva)।
- मुख्य नदियाँ: रेववा (Rewa), नवुआ (Navua), सिगातोका (Sigatoka) और बा (Ba)।
- सबसे ऊँची चोटी: टोमानीवी (माउंट विक्टोरिया) – 4,344 फीट (1,324 मीटर)।
- यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: लेवुका ऐतिहासिक पोर्ट टाउन (Levuka Historical Port Town)।
- सबसे बड़ा द्वीप: वीति लेवु (Viti Levu)।
- भौगोलिक स्थिति: कोरो सागर (Koro Sea) से घिरा हुआ, ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड) के उत्तर में स्थित।
- निर्माण प्रक्रिया: ये द्वीप मुख्य रूप से ज्वालामुखीय क्रिया, अवसादी जमा (Sedimentary deposit) और प्रवाल (Coral) निर्माण से बने हैं।
निष्कर्ष:
फ़िजी प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और समृद्ध जैव-विविधता वाला देश है, जो ओशिनिया के प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों में से एक है।