Govt tightens OCI rules
Govt tightens OCI rules –
संदर्भ:
केंद्र सरकार ने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है।
- गृह मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार अगर कोई OCI कार्डधारक गंभीर आपराधिक मामले में दोषी पाया जाता है और दो वर्ष या उससे अधिक की कैद की सजा पाता है, तो उसका OCI पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।
- यदि किसी OCI धारक के खिलाफ चार्जशीट ऐसे मामले में दायर होती है, जिसमें सात वर्ष या उससे अधिक की सजा का प्रावधान है, तो भी उसका कार्ड रद्द करने की कार्रवाई संभव है।
OCI कार्ड क्या है?
- OCI कार्डभारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को बिना वीज़ा भारत आने की सुविधा देता है। यह योजना अगस्त 2005 में शुरू हुई थी, ताकि प्रवासी भारतीयों को भारत से जोड़े रखा जा सके।
- इसके लिए वही व्यक्ति पात्र है जो26 जनवरी 1950 को या उसके बाद भारत का नागरिक था या उस तारीख को भारत का नागरिक बनने के योग्य था। पाकिस्तान, बांग्लादेश और कुछ अन्य देशों के नागरिक इसके पात्र नहीं हैं।
OCI कार्डधारक के लिए पात्रता:
निम्नलिखित विदेशी नागरिक OCI कार्ड के लिए पात्र हैं:
- जो 26 जनवरी 1950 को या उसके बाद भारत का नागरिक था।
- जो 26 जनवरी 1950 को भारत का नागरिक बनने के योग्य था।
- जो उस क्षेत्र का निवासी था जो 15 अगस्त 1947 के बाद भारत का हिस्सा बना।
- ऐसे नागरिक के बच्चे, पोते या परपोते।
- ऐसे व्यक्ति का नाबालिग बच्चा।
- नाबालिग बच्चा, जिसके दोनों माता-पिता या किसी एक माता-पिता भारतीय नागरिक हों।
- भारतीय नागरिक के विदेशी मूल के पति/पत्नी, या OCI कार्डधारक के विदेशी मूल के पति/पत्नी, यदि विवाह कम से कम दो वर्ष पंजीकृत और कायम रहा हो।
अपात्रता: पाकिस्तान, बांग्लादेश और केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य देशों के नागरिक पात्र नहीं हैं।
OCI कार्ड के लाभ:
- आजीवन वीज़ा: OCI कार्डधारकों को बहुउद्देश्यीय, बहु-प्रवेश और आजीवन वीज़ा प्राप्त होता है।
- विदेशी पंजीकरण से छूट: भारत में किसी भी अवधि के प्रवास के लिए विदेशी पंजीकरण (FRRO) से छूट।
- NRI जैसे आर्थिक, वित्तीय और शैक्षिक अधिकार–
- कृषि एवं बागान भूमि खरीदने में अपवाद।
- अंतरदेशीय गोद लेने में NRI के समान अधिकार।
- भारतीय नागरिकों जैसी दरें: घरेलू हवाई किराया और राष्ट्रीय उद्यानों एवं वन्यजीव अभयारण्यों की प्रवेश शुल्क में।
- पेशेवर अवसर: डॉक्टर, डेंटिस्ट, नर्स, फार्मासिस्ट, वकील, आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि के रूप में काम करने का अवसर (संबंधित परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना आवश्यक)।
OCI धारकों के अधिकारों में सीमाएं:
- डुअल सिटीजनशिप नहीं: मतदान का अधिकार नहीं।
- राजनीतिक पदों पर प्रतिबंध: संसद, विधानसभा, विधान परिषद के सदस्य, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज जैसे संवैधानिक पद नहीं संभाल सकते।
- सरकारी नौकरी में सामान्यतः नियुक्ति नहीं।
- विशेष गतिविधियों के लिए अनुमति आवश्यक: मिशनरी कार्य, पर्वतारोहण, पत्रकारिता कार्य के लिए पूर्व अनुमति।
- संरक्षित/प्रतिबंधित क्षेत्रों में यात्रा: PAP (Protected Area Permit) / RAP (Restricted Area Permit) आवश्यक।