Apni Pathshala

HSSC CET Group C Admit Card 2025 Out

HSSC CET Group C Admit Card 2025 Out

 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने Group C पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का एडमिट कार्ड 18 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। 

HSSC CET Group C Admit Card 2025 Out Overview 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 18 जुलाई 2025 को Group C पदों के लिए आयोजित होने वाली Common Eligibility Test (CET) के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिये हैं। जिन अभ्यर्थियों ने हरियाणा CET Group C परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब hssc.gov.in या cet2025groupc.hryssc.com पर लॉग इन कर अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में आपके रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि, शिफ्ट समय, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। इस वर्ष CET परीक्षा दो चरणों में 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, प्रत्येक दिन सुबह 10:00 से 11:45 और दोपहर 3:15 से 5:00 बजे तक। परीक्षा का समय पूरा 90 मिनट रहेगा और प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ), बिना नकारात्मक अंकन के होंगे। इस बार हरियाणा CET Group C परीक्षा के लिए करीब 13.7 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है। लॉगिन के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद किसी भी गलत विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, केंद्र आदि की सूचना HSSC की आधिकारिक हेल्पलाइन पर देनी चाहिए, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके। 

परीक्षा का नाम

हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) Group C 2025

आयोजक संस्था

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

18 जुलाई 2025

परीक्षा तिथियाँ

26 और 27 जुलाई 2025

परीक्षा शिफ्ट

सुबह 10:00 से 11:45 और दोपहर 3:15 से 5:00

परीक्षा अवधि

90 मिनट

संपर्क हेल्पलाइन

1800-572-8994 / 1800-180-4171

आधिकारिक वेबसाइट 

cet2025groupc.hryssc.com

HSSC CET Group C Admit Card 2025 Exam Schedule 

CET Group C की परीक्षा 26 व 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। दोनों ही दिन परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी, जिसकी जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई होगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है। नीचे शेड्यूल तालिका दी गई है:

तारीख

शिफ्ट

परीक्षा समय

26 जुलाई 2025

पहली शिफ्ट

सुबह 10:00 से 11:45 बजे

26 जुलाई 2025

दूसरी शिफ्ट

दोपहर 3:15 से 5:00 बजे

27 जुलाई 2025

पहली शिफ्ट

सुबह 10:00 से 11:45 बजे

27 जुलाई 2025

दूसरी शिफ्ट

दोपहर 3:15 से 5:00 बजे

HSSC CET Group C Admit Card 2025 Download Link 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET Group C परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 जुलाई 2025 को ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक दिया गया है। उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है।

HSSC CET Group C Admit Card 2025 Download Link

HSSC CET Group C Admit Card 2025 Download Steps 

HSSC CET Group C एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल है। उम्मीदवार निर्देशित चरणों का पालन कर कुछ ही मिनटों में अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

  • चरण 1: सबसे पहले अभ्यर्थी HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • चरण 2: होमपेज पर “HSSC CET Group C Admit Card 2025” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करे।
  • चरण 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें लॉगिन विवरण भरना होगा।
  • चरण 4: मांगे गए विवरण जैसे – पंजीकरण नंबर या मोबाइल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि को सही-सही भरें।
  • चरण 5: विवरण भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 6: लॉगिन सफल होने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • चरण 7: अब “Download” विकल्प पर क्लिक करके एडमिट कार्ड को अपने डिवाइस में सुरक्षित डाउनलोड करें।
  • चरण 9: डाउनलोड की गई फाइल का A4 साइज पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें।

नोट: परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएँ।

HSSC CET Group C Admit Card 2025

एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर पहुँचने से पहले इन विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो आयोग से तुरंत संपर्क करें। एडमिट कार्ड में उपलब्ध मुख्य विवरण इस प्रकार हैं:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Day Guidelines)

FAQs: HSSC CET Group C Admit Card 2025

Q1. HSSC CET Group C Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग कर cet2025groupc.hryssc.com पर लॉगिन करें और एडमिट कार्ड को सुरक्षित रूप से डाउनलोड करें। सफल लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा जिसे डाउनलोड कर लें।

Q2. HSSC CET Group C Admit Card 2025 में कौन‑कौन सी जानकारियाँ होती हैं?

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी के साथ परीक्षा की तिथि, समय, केंद्र का पता, शिफ्ट और जरूरी निर्देश दर्ज होते हैं, जो परीक्षा के दिन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होते हैं। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत HSSC से संपर्क करें।

Q3. क्या बिना HSSC CET Group C Admit Card 2025 के परीक्षा में बैठा जा सकता है?

यदि किसी अभ्यर्थी के पास HSSC CET Group C एडमिट कार्ड 2025 नहीं है, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए यह दस्तावेज परीक्षा के लिए अनिवार्य है। इसके साथ वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी है।

Trending Articles 

Rajasthan Police SI/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 Notification Out

RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025 Short Notice

IB ACIO भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी

SSC Selection Post Phase‑13 परीक्षा तिथि 2025 जारी

NVS Non‑Teaching Various Post Result 2025

RSMSSB Informatics Assistant अंतिम परिणाम 2023 Out

RPSC School Lecturer (School Edu.) 2024 Provisional Answer Key Out

SBI Bank PO Pre Exam Date 2025 Out

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 Out

Bihar SHS NHM CHO Answer Key 2025 Out

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top