HSSC Group C Mains Exam Notification 2026 Out
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप C के 3112 रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्य परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के चरण-II के तहत आयोजित की जा रही है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 15 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
HSSC Group C Mains Exam 2026 Overview
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के माध्यम से ग्रुप C मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत विभिन्न विभागों में कुल 3112 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। मुख्य रूप से, यह अवसर केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने HSSC CET ग्रुप C परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इसमें चयन प्रक्रिया में मुख्य लिखित परीक्षा, पद-विशिष्ट स्किल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन करे।
|
संचालन निकाय |
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
|
परीक्षा का नाम |
CET चरण-II (मुख्य परीक्षा) ग्रुप C |
|
विज्ञापन संख्या |
02/2026 |
|
कुल रिक्तियां |
3112 |
|
आवेदन मोड |
ऑनलाइन (Online) |
|
आवेदन शुरू होने की तिथि |
02 फरवरी 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
15 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
|
आवेदन शुल्क |
शून्य (Nil) |
|
चयन प्रक्रिया |
CET स्कोर, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट (पद-विशिष्ट), दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
HSSC Group C Mains Exam 2026 Vacancies Detail
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कुल 3112 ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये रिक्तियां विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों के लिए हैं, जिनमें मुख्य रूप से फ़ॉरेस्टर, ड्राफ्ट्समैन, फिटर, ऑटो/डीजल मैकेनिक आदि शामिल हैं। पद-वार और श्रेणी-वार विस्तृत रिक्ति विवरण आधिकारिक अधिसूचना PDF में उपलब्ध है।
|
पद का नाम |
रिक्तियों की संख्या |
|
फ़ॉरेस्टर (Forester) |
3,112 |
|
ड्राफ्ट्समैन (Draftsman) |
|
|
फिटर (Fitter) |
|
|
ऑटो/डीजल मैकेनिक (Auto/Diesel Mechanic) |
|
|
अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पद |
HSSC Group C Mains Exam 2026 Eligibility Criteria
HSSC ग्रुप C मुख्य परीक्षा 2026 के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं। इसमें मुख्य एवं आवश्यक शर्त है कि उम्मीदवारों का अनिवार्य रूप से HSSC CET 2026 (ग्रुप C) उत्तीर्ण होना चाहिए। महत्वपूर्ण योग्यता निम्नलिखित सारणी में दी गई है।
|
CET योग्यता |
अभ्यर्थी का HSSC CET ग्रुप C स्कोर कार्ड वैध होना चाहिए। |
|
आयु सीमा |
18 से 42 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)। |
|
शैक्षणिक योग्यता |
पद के अनुसार 10+2, स्नातक, ITI या संबंधित डिप्लोमा। |
|
अनिवार्य विषय |
मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय का होना अनिवार्य है। |
HSSC Group C Mains Exam 2026 Application Process
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन सकते हैं:
|
आधिकारिक HSSC वेबसाइट (https://www.hssc.gov.in/ या https://adv022026.hryssc.com) पर जाएं। |
|
होमपेज पर “ग्रुप C मुख्य परीक्षा 2026 आवेदन” लिंक पर क्लिक करें। |
|
अपने CET ग्रुप C पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें। |
|
ऑनलाइन आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी विवरण सहित सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरे। |
|
दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें। |
|
अंतिम सबमिशन से पहले सभी भरी गई जानकारी की अच्छी तरह समीक्षा करें, क्योंकि सबमिशन के बाद सुधार की अनुमति नहीं होगी। |
|
आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें। |
HSSC Group C Mains Exam 2026 Selection Process
HSSC Group C Mains Exam 2026 के लिए चयन प्रक्रिया और बहुस्तरीय है, जो निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगी:
|
चरण |
विवरण |
|
1. शॉर्टलिस्टिंग |
CET ग्रुप C स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। |
|
2. मुख्य परीक्षा |
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। |
|
3. स्किल टेस्ट |
कुछ विशिष्ट पदों के लिए (जैसे स्टेनो, आदि) स्किल टेस्ट/शारीरिक माप परीक्षण (PMT)/शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) आयोजित किया जा सकता है। |
|
4. दस्तावेज़ सत्यापन |
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। |
|
5. चिकित्सा परीक्षण |
अंत में, उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। |
|
6. अंतिम चयन |
अंतिम चयन सभी लागू चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। |
FAQs: HSSC Group C Mains Exam 2026
Q1. HSSC ग्रुप C मुख्य परीक्षा 2026 के लिए कुल कितनी रिक्तियां जारी की गई हैं?
HSSC ग्रुप C मुख्य परीक्षा 2026 (विज्ञापन संख्या 02/2026) के तहत कुल 3112 विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं।
Q2. HSSC ग्रुप C मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 15 फरवरी 2026 को समाप्त होगी।
Q3. क्या HSSC ग्रुप C मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा?
नहीं, HSSC ग्रुप C मुख्य परीक्षा 2026 के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Q4. HSSC ग्रुप C मुख्य परीक्षा 2026 में चयन का आधार क्या होगा?
चयन मुख्य रूप से CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा और पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट/दस्तावेज़ सत्यापन/चिकित्सा परीक्षण पर आधारित होगा।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
