Apni Pathshala

हुआंगयान द्वीप (Huangyan Island) | Apni Pathshala

Huangyan Island

Huangyan Island

संदर्भ:

फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में विवादित हुआंगयान द्वीप (स्कारबोरो शोल) पर प्राकृतिक अभयारण्य स्थापित करने की चीन की योजना का कड़ा विरोध किया है।

हुआंगयान द्वीप / स्कारबोरो शोएल :

हुआंगयान द्वीप, जिसे स्कारबोरो शोएल भी कहा जाता है, दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में स्थित एक प्रवाल एटोल (Coral Atoll) है। इसके नाम और संप्रभुता (Sovereignty) को लेकर कई देशों में विवाद है, जिनमें प्रमुख हैं – चीन, फिलीपींस और ताइवान

मुख्य तथ्य:

  1. स्थान (Location):
    • यह शोएल दक्षिण चीन सागर में, फिलीपींस के मुख्य द्वीप लूज़ोन (Luzon) से लगभग 220 किमी (120 नौटिकल मील) पश्चिम में स्थित है।
    • हांगकांग से यह 800 किमी दक्षिणपूर्व की दूरी पर है।
  2. वैकल्पिक नाम (Alternative Names):
    • फिलीपींस में इसे पनाटाग शोएल (Panatag Shoal) या बाजो डे मसीनलोक (Bajo de Masinloc) कहा जाता है।
    • चीन में इसे हुआंगयान द्वीप कहा जाता है।
  3. भूगोल (Geography):
    • यह एक प्रवाल एटोल है जिसमें रीफ (Reefs) मिलकर एक बड़े लैगून (Lagoon) को घेरते हैं।
    • यह लैगून एक सुरक्षित और समृद्ध मत्स्य क्षेत्र (Fishing Ground) है।
  4. रणनीतिक महत्व (Strategic Importance):
    • यह स्थान मुख्य समुद्री व्यापार मार्गों (Shipping Lanes) के नजदीक है, जिनसे हर साल अरबों डॉलर का व्यापार होता है।
    • यहाँ की समृद्ध मत्स्य संपदा (Rich Fisheries) इसे और भी महत्वपूर्ण बनाती है।
  5. संप्रभुता विवाद (Sovereignty Dispute):
    • चीन और फिलीपींस दोनों इस क्षेत्र को अपना बताते हैं।
    • 2012 में चीनी और फिलीपीनी नौसैनिक जहाज़ों के बीच टकराव (Standoff) हुआ था।
    • इसके बाद से चीन ने इस शोएल पर कब्जा कर रखा है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top