Apni Pathshala

हुरुन इंडिया यूनिकॉर्न रिपोर्ट 2025 (Hurun India Unicorn Report 2025) | UPSC

Hurun India Unicorn Report 2025

Hurun India Unicorn Report 2025

संदर्भ:

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, जहां हुरुन इंडिया यूनिकॉर्न रिपोर्ट 2025 के अनुसार 73 यूनिकॉर्न शामिल हैं। इनमें सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न ज़ेरोधा (8.2 अरब डॉलर), रेज़रपे (7.5 अरब डॉलर) और लेंसकार्ट (7.5 अरब डॉलर) हैं, जिनके बाद ग्रो, ज़ेप्टो और मीशो जैसे स्टार्टअप्स का नाम आता है।

भारत के टॉप 5 स्टार्टअप्स जिनकी वैल्यूएशन सबसे ज़्यादा है

भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ माना जाता है।

  1. Zerodha
  • स्थापना: 2010, नितिन कमाथ और निखिल कमाथ
  • मुख्यालय: बेंगलुरु
  • वैल्यूएशन: 8.2 बिलियन डॉलर
  • भारत का सबसे बड़ा यूनिकॉर्न।
  1. Razorpay
  • स्थापना: 2014, हर्षिल माथुर और शशांक कुमार
  • मुख्यालय: बेंगलुरु
  • वैल्यूएशन: 7.5 बिलियन डॉलर
  • डिजिटल पेमेंट्स सॉल्यूशन में अग्रणी फिनटेक कंपनी।
  1. Lenskart
  • स्थापना: 2010, पियूष बंसल और टीम
  • मुख्यालय: गुरुग्राम
  • वैल्यूएशन: 7.5 बिलियन डॉलर
  • 17,600+ कर्मचारियों के साथ भारत का सबसे बड़ा यूनिकॉर्न नियोक्ता।
  1. Groww
  • स्थापना: 2016, हर्ष जैन, ईशान बंसल, ललित केशरे, नीरज सिंह
  • मुख्यालय: बेंगलुरु
  • वैल्यूएशन: 7 बिलियन डॉलर
  • हाल ही में 119% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की।
  1. Zepto
  • स्थापना: 2021, आदित पालीचा और कौवल्य वोहरा
  • वैल्यूएशन: 5.9 बिलियन डॉलर
  • सिर्फ 2 साल में यूनिकॉर्न बनने वाली क्विक-कॉमर्स कंपनी, 120% रेवेन्यू ग्रोथ।

 

बेंगलुरु बना भारत का शीर्ष यूनिकॉर्न केंद्र:

  • बेंगलुरु: 26 यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स के साथ भारत का प्रमुख यूनिकॉर्न हब, कुल वैल्यूएशन 70 अरब डॉलर।
  • दिल्ली-एनसीआर: 12 यूनिकॉर्न, कुल वैल्यूएशन3 अरब डॉलर।
  • मुंबई: 11 यूनिकॉर्न, कुल वैल्यूएशन8 अरब डॉलर।

यूनिकॉर्न कंपनी क्या है?

यूनिकॉर्न कंपनी एक ऐसी निजी स्वामित्व वाली स्टार्टअप कंपनी होती है जिसका मूल्यांकन 1 अरब डॉलर (≈ ₹8,300 करोड़) से अधिक हो जाता है।

  • यह शब्द 2013 में वेंचर कैपिटलिस्ट ऐलीन ली (Aileen Lee) ने गढ़ा था।
  • यूनिकॉर्न इसलिए कहा जाता है क्योंकि इतनी ऊँची वैल्यूएशन हासिल करना एक दुर्लभ घटना माना जाता है, जैसे पौराणिक जीव “यूनिकॉर्न”।

यूनिकॉर्न स्टार्टअप की मुख्य विशेषताएँ

  • विघटनकारी नवाचार: ऐसा बिज़नेस मॉडल या तकनीक लाना जो उद्योग के काम करने का तरीका बदल दे।
  • ‘पहली बार’ पहल: ऐसे नए विचार या समाधान पेश करना जो पहले किसी ने न दिए हों।
  • तकनीक आधारित मॉडल: बिज़नेस संचालन और विस्तार का आधार मुख्य रूप से डिजिटल टेक्नोलॉजी होना।
  • उपभोक्ता केंद्रित: सेवाओं और प्रोडक्ट्स को आसान, सस्ती और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ना।
  • निजी स्वामित्व: अधिकतर यूनिकॉर्न स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध नहीं होते, बल्कि निजी निवेशकों के भरोसे ही उनकी वैल्यूएशन अरबों डॉलर तक पहुँचती है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top