IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 OUT
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 को 24 सितम्बर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से IBPS Clerk कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है।
IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 OUT Overview
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर 24 सितम्बर 2025 को जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग कॉल लेटर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में डाउनलोड किया जा सकता है और उम्मीदवार को इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की मदद से प्राप्त करना होगा। इस वर्ष IBPS Clerk प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 4 और 5 अक्टूबर 2025 को चार-चार शिफ्टों में किया जाएगा। आज जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़कर पालन करना आवश्यक है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 10277 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। इसमें प्रीलिम्स परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्कशक्ति के तीन खंड होंगे और प्रत्येक खंड के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित है। उम्मीदवार को प्रत्येक खंड में कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक है ताकि वे अगले चरण यानी मेन परीक्षा में शामिल हो सकें।
आयोजन संस्था |
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) |
परीक्षा का नाम |
|
कुल रिक्तियाँ |
10277 |
एडमिट कार्ड मोड |
ऑनलाइन |
PET कॉल लेटर जारी |
24 सितम्बर 2025 |
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी |
24 सितम्बर 2025 |
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि |
4 और 5 अक्टूबर 2025 |
चयन प्रक्रिया |
प्रीलिम्स और मेन्स |
आधिकारिक वेबसाइट |
IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 Download Link
IBPS ने IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 का आधिकारिक डाउनलोड लिंक 24 सितम्बर 2025 को सक्रिय कर दिया है। सभी पात्र उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध है और परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए इसकी रंगीन कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है। आपकी सुविधा के लिए इसे डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।
Download Steps for IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025
IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसे डाउनलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है, जिसे अपनाकर उम्मीदवार आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
क्रमांक |
प्रक्रिया |
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाए। |
2 |
होमपेज पर दिख रहे CRP Clerk-XV लिंक पर क्लिक करें। |
3 |
“Online Preliminary Examination Call Letter” विकल्प पर क्लिक करें। |
4 |
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि भरें। |
5 |
सही जानकारी दर्ज करने के बाद आपका IBPS Clerk Admit Card 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। |
6 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के इसे सुरक्षित सेव करें। |
7 |
परीक्षा केंद्र पर ले जाने हेतु एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट अवश्य निकालें। |
Details Mentioned on IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025
IBPS Clerk Admit Card 2025 पर उम्मीदवार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती है। नीचे तालिका में इनका विवरण दिया गया हैं। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत IBPS से संपर्क करें।
उम्मीदवार का नाम |
पिता का नाम |
रोल नंबर |
फोटोग्राफ |
परीक्षा तिथि, शिफ्ट और समय |
लिंग (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर) |
परीक्षा केंद्र का नाम व पता |
परीक्षा दिवस निर्देश |
IBPS Clerk Prelims 2025 Exam Shift Timings
IBPS Clerk Prelims Exam 2025 का आयोजन 4 और 5 अक्टूबर 2025 को चार-चार शिफ्टों में किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 60 मिनट है और रिपोर्टिंग समय भी अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई शिफ्ट और परीक्षा समय के अनुसार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है।
शिफ्ट |
रिपोर्टिंग समय |
परीक्षा समय |
शिफ्ट 1 |
सुबह 8:00 बजे |
9:00 AM – 10:00 AM |
शिफ्ट 2 |
सुबह 10:30 बजे |
11:30 AM – 12:30 PM |
शिफ्ट 3 |
दोपहर 1:00 बजे |
2:00 PM – 3:00 PM |
शिफ्ट 4 |
दोपहर 3:30 बजे |
4:30 PM – 5:30 PM |
Download IBPS Clerk PET Call Letter 2025
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने उन उम्मीदवारों के लिए PET (Pre-Examination Training) Call Letter 2025 जारी कर दिया है, जिन्होंने आवेदन करते समय प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग का विकल्प चुना था। यह सुविधा विशेष रूप से SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक समुदाय, एक्स-सर्विसमैन और विकलांग उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई जाती है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की मदद से PET कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इस कॉल लेटर में ट्रेनिंग से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जैसे ट्रेनिंग सेंटर, दिनांक और शिफ्ट टाइमिंग्स दी गई हैं।
नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PET कॉल लेटर का रंगीन प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें और प्रशिक्षण दिवस पर सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित हों।
FAQs: IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025
प्रश्न 1: IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 कब जारी हुआ?
IBPS Clerk Admit Card 2025 को 24 सितम्बर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 2: IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार www.ibps.in पर जाकर लॉगिन डिटेल दर्ज करके IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद रंगीन प्रिंट निकालकर परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है।
प्रश्न 3: IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 पर कौन-कौन से विवरण होते हैं?
IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटोग्राफ, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र का पता दिया होता है। साथ ही परीक्षा दिवस से जुड़े निर्देश भी शामिल रहते हैं।
प्रश्न 4: क्या IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 डाक से भेजा जाएगा?
नहीं, IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। इसे उम्मीदवार स्वयं आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। डाक या ईमेल द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/