Apni Pathshala

भारत की पहली जलमग्न दोहरी ट्यूब वाली सड़क सुरंग (India first underwater twin tube road tunnel) | Apni Pathshala

India first underwater twin tube road tunnel

India first underwater twin tube road tunnel

संदर्भ:

हाल ही में भारत सरकार ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे देश की पहली ‘अंडरवॉटर ट्विन ट्यूब’ (Underwater Twin Tube) सड़क सुरंग के निर्माण को अंतिम मंजूरी दी है।

अंडरवॉटर ट्विन ट्यूब सड़क सुरंग परियोजना:

  • परिचय: असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनने वाली अंडरवॉटर ट्विन ट्यूब सड़क सुरंग भारत की पहली ऐसी परियोजना है जो सड़क परिवहन के लिए नदी के तल के नीचे से गुजरेगी।
  • स्थान: यह सुरंग असम के नुमालीगढ़ (Numaligarh) और गोहपुर (Gohpur) को आपस में जोड़ेगी।
  • कुल लंबाई: इस पूरे कॉरिडोर की लंबाई लगभग 33.7 किलोमीटर है, जिसमें नदी के नीचे बनी मुख्य सुरंग की लंबाई 15.79 किलोमीटर होगी।
  • अनुमानित लागत: इस मेगा प्रोजेक्ट पर कुल ₹18,662 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।
  • संरचना (Twin Tube): इसमें दो समानांतर ट्यूब (Twin Tubes) होंगी। एक ट्यूब का उपयोग जाने के लिए और दूसरी का आने के लिए किया जाएगा। 
  • गहराई: यह नदी के तल (River Bed) से कम से कम 32 मीटर नीचे स्थित होगी।
  • एजेंसी: इसका क्रियान्वयन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सीमा सड़क संगठन (BRO) के सहयोग से किया जा रहा है।

महत्व:

  • चीन सीमा तक त्वरित पहुँच: यह सुरंग अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) तक सैन्य सामान और सैनिकों की आवाजाही को बहुत तेज कर देगी। 
  • सभी मौसमों में कनेक्टिविटी: ब्रह्मपुत्र नदी पर बने पुल मानसून के दौरान या युद्ध की स्थिति में संवेदनशील हो सकते हैं। अंडरवॉटर टनल दुश्मन की हवाई निगरानी और हमलों से सुरक्षित रहती है।
  • लॉजिस्टिक्स एकीकरण: यह सुरंग नुमालीगढ़ रिफाइनरी को उत्तरी असम और अरुणाचल के रणनीतिक क्षेत्रों से सीधे जोड़ेगी, जिससे ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
  • समय और ईंधन की बचत: वर्तमान में नुमालीगढ़ से गोहपुर जाने के लिए पुलों का उपयोग करते हुए घंटों का समय लगता है। यह सुरंग इस यात्रा को मात्र 15-20 मिनट में समेट देगी।
  • उत्तर-दक्षिण गलियारा: यह ब्रह्मपुत्र के उत्तरी और दक्षिणी किनारों के बीच आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देगी, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को गति मिलेगी।
  • विशेष: इसी तरह की प्रसिद्ध सुरंग इंग्लिश चैनल टनल (यूके-फ्रांस) और दुनिया की सबसे लंबी अंडरवॉटर टनल सीकन टनल (जापान) में बनाई गई है। भारत में इसी तरह की तकनीकी का उपयोग कोलकाता मेट्रो के हुगली रिवर टनल में किया गया है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top