Apni Pathshala

India Post GDS Recruitment 2026 Out

India Post GDS Recruitment 2026 Out

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के 28,740 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 10वीं कक्षा पास करने वाले इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

India Post GDS Recruitment 2026 Overview 

भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी India Post GDS Recruitment 2026 के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 28,740 पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा 31 जनवरी 2026 को की गई है। इस भर्ती के माध्यम से देश भर के 23 डाक सर्किलों में रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया India Post GDS Online Portal पर सक्रिय है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 है और आवेदन शुल्क सामान्य/OBC वर्ग के लिए ₹100 है, जबकि महिलाओं व SC/ST के लिए यह पूर्णतः निशुल्क है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से बिना किसी परीक्षा के, केवल 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के माध्यम से संपन्न होगी। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार ₹10,000 से ₹29,380 के बीच मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। 

भर्ती निकाय का नाम

भारतीय डाक विभाग (India Post)

विज्ञापन संख्या

GDS/2026/Notification/01

पद का नाम

ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और ABPM

कुल रिक्तियों की संख्या

28,740 पद

पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि

31 जनवरी 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि

14 फरवरी 2026

करेक्शन विंडो की तिथियां

18 और 19 फरवरी 2026

शैक्षिक योग्यता

10वीं पास (गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी विषयों के साथ)

चयन प्रक्रिया

10वीं के अंकों के आधार पर स्वचालित मेरिट सूची (कोई परीक्षा नहीं)

वेतनमान (Salary)

₹10,000 से ₹29,380 प्रति माह (पद के अनुसार)

नौकरी का स्थान

पूरे भारत में (सर्किलवार चयन)

आधिकारिक वेबसाइट

indiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS Vacancy 2026

डाक विभाग ने कुल 28,740 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। रिक्तियों को राज्यवार और सर्किलवार विभाजित किया गया है। नीचे राज्यवार रिक्तियों का विवरण विस्तृत रूप में दिया गया है:

States/Circles

Vacancies

Andhra Pradesh

1060

Assam

639

Bihar

1,347

Chhattisgarh

1,155

Delhi

42

Gujarat

1,830

Haryana

270

Himachal Pradesh

520

Jammu / Kashmir

287

Jharkhand

908

Karnataka

1,023

Kerala

1691

Madhya Pradesh

2120

Maharashtra

3553

North Eastern

1014

Odisha

1191

Punjab

282

Rajasthan

634

Tamil Nadu

2,009

Telangana

609

Uttar Pradesh

3169

Uttarakhand

445

West Bengal

2982

Total

28,740

India Post GDS Eligibility Criteria 2026

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इसमें आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता मुख्य रूप से शामिल हैं। डाक विभाग द्वारा निर्धारित मानदंड संबंधी सारणी नीचे दी गई है: 

आयु सीमा

18 से 40 वर्ष (अंतिम तिथि तक)

आयु में छूट

SC/ST: 5 साल, OBC: 3 साल, PwD: 10 साल

शैक्षिक योग्यता

10वीं पास (अनिवार्य विषय: गणित और अंग्रेजी)

भाषा ज्ञान

स्थानीय भाषा का ज्ञान (10वीं तक पढ़ा होना चाहिए)

अन्य कौशल

कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और साइकिल चलाना आना चाहिए।

India Post GDS Application Fees 2026 

डाक विभाग में GDS से पद पर आवेदन करने हेतु आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाना अनिवार्य है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। 

श्रेणी

शुल्क

सामान्य / OBC / EWS

₹100

SC / ST / PwD

₹0 (नि:शुल्क)

सभी महिला / अन्य 

₹0 (नि:शुल्क)

India Post GDS Application Process 2026

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं: 

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर ‘Registration’ लिंक पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल सत्यापित करें।

स्टेप 3: पंजीकरण संख्या प्राप्त होने के बाद, लॉगिन करें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।

स्टेप 4: अपने सर्किल और डिवीजन की वरीयता (Preferences) चुनें।

स्टेप 5: आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर (निर्धारित साइज में) अपलोड करें।

स्टेप 6: यदि लागू हो, तो ₹100 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

स्टेप 7: फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

India Post GDS Selection Process 2026

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं है। उम्मीदवार का चयन दसवीं की अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं: 

चरण

विवरण

शॉर्टलिस्टिंग

10वीं के अंकों के आधार पर स्वचालित रूप से मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

मेरिट लिस्ट

अंकों के प्रतिशत को 4 दशमलव अंकों तक सटीकता से गिना जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन (DV)

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

अंतिम चयन

DV सफल होने के बाद जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।

FAQs: India Post GDS Recruitment 2026

Q1. इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 है। 

Q2. क्या इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 भर्ती के लिए कोई परीक्षा होती है?

नहीं, चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों की मेरिट पर आधारित होता है। 

Q3. क्या इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, लेकिन चयन केवल 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही किया जाएगा। 

Q4. इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 पहली मेरिट लिस्ट कब जारी होने की उम्मीद है?

संभावित रूप से पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 के आसपास जारी की जा सकती है। 

Trending Articles

UP Police Constable Vacancy 2025 Out

HSSC Group C Mains Exam Notification 2026 Out

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Out

HSSC Stenographer Recruitment 2026 Out

Bihar Police SI Prohibition Recruitment 2026 Out

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Out

BPSC Auditor Recruitment 2026 Out

RRB Group D Recruitment 2026 Out

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top