India textile Industry
संदर्भ:
प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ के 124वें एपिसोड में भारत के टेक्सटाइल (वस्त्र) क्षेत्र को देश की एक बड़ी ताकत के रूप में उजागर किया।
(India textile Industry) भारत का वस्त्र उद्योग: एक व्यापक अवलोकन
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस – 10वीं वर्षगांठ
- प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि 3,000 से अधिक टेक्सटाइल स्टार्टअप्स अब भारत में सक्रिय हैं।
- इनमें से कई स्टार्टअप्स भारत की हथकरघा पहचान को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं।
- वर्ष 2025 में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
भारत का वस्त्र उद्योग: प्रमुख तथ्य
योगदान (Contribution)
- GDP में योगदान: 2.3%
- औद्योगिक उत्पादन में हिस्सेदारी: 13%
- कुल निर्यात में योगदान: 12%
निर्यात संरचना (Export Basket: 2023–24)
- कुल निर्यात: US$ 34.4 बिलियन
- परिधान (Apparel): 42%
- कच्चा/अर्ध-निर्मित माल: 34%
- गैर-परिधान तैयार उत्पाद: 30%
रोजगार (Employment)
- कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता
- सीधे 4.5 करोड़ (45 मिलियन) लोगों को रोजगार
- 80% उत्पादन क्षमता MSME क्लस्टर्स में केंद्रित
भविष्य की दिशा:
- भारत का वस्त्र बाजार वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 5वें स्थान पर है।
- सरकार का लक्ष्य: अगले 5 वर्षों में 15–20% की वार्षिक वृद्धि दर प्राप्त करना।
भारत के वस्त्र क्षेत्र की प्रगति हेतु सरकारी पहलें
- Make in India पहल
- वस्त्र निर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास, और प्रोत्साहन योजनाएं।
- मैन्युफैक्चरिंग बेस को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाया गया।
- PLI योजना:
- कृत्रिम रेशे (MMF) और तकनीकी वस्त्रों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए।
- बड़े पैमाने पर टेक्सटाइल निर्माण इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।
- PM MITRA पार्क्स (Mega Integrated Textile Region and Apparel)
- पूरे मूल्य श्रृंखला (स्पिनिंग, वीविंग, प्रोसेसिंग, गारमेंटिंग, टेक्सटाइल मशीनरी आदि) के लिए आधुनिक औद्योगिक बुनियादी ढांचे का निर्माण।
- वर्तमान स्थिति: कुल 7 पार्क स्थापित किए गए हैं:
- गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना
- ATUFS (Amended Technology Upgradation Fund Scheme): टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन हेतु पूंजी अनुदान (Capital Subsidy) प्रदान की जाती है।
- Samarth योजना:
- वस्त्र उद्योग के श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण देने हेतु।
- Ministry of Skill Development & Entrepreneurship के सहयोग से लागू।
- Textile Cluster Development Scheme (TCDS)
- मौजूदा और संभावित टेक्सटाइल क्लस्टरों के लिए एकीकृत कार्यक्षेत्र और लिंक्ड इकोसिस्टम का निर्माण।
- उद्देश्य: संचालनिक और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना।
- National Technical Textiles Mission (NTTM)
- तकनीकी वस्त्रों में भारत को वैश्विक नेता बनाने हेतु 4 फोकस क्षेत्र: अनुसंधान और नवाचार, प्रचार और बाज़ार विकास, शिक्षा और कौशल, निर्यात संवर्धन
- कपड़ा मंत्रालय हेतु बजट आवंटन (2025–26)
- ₹5272 करोड़ का कुल बजट आवंटन।
- 2024–25 के बजटीय अनुमान की तुलना में 19% की वृद्धि।