Download Today Current Affairs PDF
संदर्भ:
जहान-ए-खुसरो: भारतीय प्रधानमंत्री ने हाल ही में सूफी महोत्सव ‘जहान-ए-खुसरो‘ में भाग लिया और देश की बहुलतावादी संस्कृति को बनाए रखने में सूफी परंपरा की भूमिका को रेखांकित किया।
जहान-ए-खुसरो उत्सव:
परिचय:
- अंतरराष्ट्रीय उत्सव जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित है।
- अमीर खुसरो की विरासत का उत्सव मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।
- दुनियाभर के कलाकार इस आयोजन में भाग लेते हैं।
- रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित।
- 2001 में प्रसिद्ध फिल्मकार और कलाकार मुज़फ्फर अली द्वारा स्थापित।
अन्य प्रमुख पहल:
- उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री ने TEH बाजार का दौरा किया।
- TEH (The Exploration of the Handmade) बाजार में “One District-One Product“ पहल के तहत भारत के विभिन्न जिलों की हस्तशिल्प और उत्कृष्ट कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं।
सूफीवाद क्या है?
- सूफीवाद इस्लाम की एक रहस्यवादी (Mystic) धारा है,जो 9वीं–10वीं शताब्दी में मध्य पूर्व में विकसित हुई।
- रहस्यवाद (Mysticism) एक धार्मिक साधना है, जिसमें लोग ध्यान (Meditation) और प्रार्थना (Prayer) के माध्यम से सत्य, ज्ञान और ईश्वर के समीप जाने का प्रयास करते हैं।
- यह आंतरिक शुद्धता, प्रेम और भक्ति पर केंद्रित है, जिससे मोक्ष प्राप्त किया जाता है।
इतिहास में सूफीवाद का विकास:
- मिस्र, सीरिया, इराक, तुर्की और अरब में सूफीवाद का प्रभाव विशेष रूप से रहा।
- सूफी संतों ने कविता, संगीत और आध्यात्मिक विचारधारा को आगे बढ़ाया।
भारत में सूफीवाद का आगमन:
- 11वीं और 12वीं शताब्दी में भारत में सूफीवाद आया, जब दक्षिण भारत में अरबी व्यापारियों के माध्यम से इस्लाम का आगमन हुआ।
- यह परंपरा फ़ारसी, तुर्की, उर्दू, सिंधी, पश्तो और पंजाबी साहित्य से प्रभावित रही।
भारत में प्रमुख सूफी सिलसिले:
- चिश्ती सिलसिला:
- स्थापना: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (अजमेर, भारत)
- प्रसिद्ध संत: निज़ामुद्दीन औलिया, नसीरुद्दीन चिराग, शेख बुरहानुद्दीन गरीब, मोहम्मद बंदा नवाज
- विशेषता: प्रेम, भक्ति, संगीत और दया पर जोर
- सुहरावर्दी सिलसिला:
- स्थापना: शेख शहाबुद्दीन सुहरावर्दी
- प्रमुख स्थान: पंजाब और मुल्तान
- विशेषता: संपत्ति, ज्ञान और रहस्यवाद को महत्व, कठोर तपस्या का विरोध
- नक्शबंदी सिलसिला:
- स्थापना: ख्वाजा बहाउद्दीन नक्शबंदी
- विशेषता: मौन ध्यान (Silent Meditation) पर जोर, शरिया कानून का कड़ाई से पालन, अकबर की उदार नीतियों का विरोध
- ईश्वर और मानव का संबंध: दास और स्वामी के रूप में देखा
- कादरी सिलसिला:
- स्थापना: मुगल काल में
- प्रमुख स्थान: पंजाब
- विशेषता: “वहदत-अल-वजूद” (ईश्वर और सृष्टि की एकता) का सिद्धांत
- प्रमुख अनुयायी: मुगल राजकुमारी जहाँआरा और दारा शिकोह
भारत में सूफीवाद का प्रभाव:
- आध्यात्मिकता, कविता और संगीत के क्षेत्र में सूफियों का योगदान।
- प्रमुख सूफी संत जैसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, निज़ामुद्दीन औलिया, अमीर खुसरो और कबीर ने भक्ति आंदोलन को प्रभावित किया।
- संत नामदेव, तुकाराम और गुरु नानक देव ने सूफी और हिंदू भक्ति परंपराओं को एकीकृत किया।