Khelo India Beach Games 2026
संदर्भ:
हाल ही में खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 (KIBG 2026) का दीव स्थित घोघला बीच में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह “फिट इंडिया” और “विकसित भारत” के व्यापक लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है।
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 के बारे मे:
- स्थान: यह खेलो इंडिया बीच गेम्स का दूसरा संस्करण था, जो 5 से 10 जनवरी, 2026 तक केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव (DNHDD) के दीव स्थित घोघला बीच (Blue Flag certified) पर आयोजित किया गया।
- आयोजक: इसे ‘खेलो इंडिया’ पहल के तहत युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) द्वारा आयोजित किया गया।
- शुभंकर (Mascot): इस वर्ष का शुभंकर ‘पर्ल’ (Pearl) था, जो एक जीवंत डॉल्फिन है, जो समुद्री संरक्षण और खेल भावना का प्रतीक है।
- प्रतिभागी: इस आयोजन में 25 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों के 1,100 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
- खेल विधाएं: KIBG 2026 में कुल 8 खेलों को शामिल किया गया था, जिनमें से 6 पदक विधाएं थीं और 2 प्रदर्शन खेल।
- पदक विधाएं: बीच वॉलीबॉल, बीच सॉकर, बीच सेपक टकरा, बीच कबड्डी, पेनकक सिलाट और ओपन वॉटर स्विमिंग।
- प्रदर्शन खेल: पारंपरिक भारतीय विधाएं जैसे मल्लखंभ और टग-ऑफ-वॉर (रसाकशी)।
प्रदर्शन और पदक:
इस वर्ष की पदक तालिका में दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा रहा:
- कर्नाटक (विजेता): कुल 11 पदक (3 स्वर्ण, 2 रजत, 6 कांस्य)।
- तमिलनाडु: दूसरा स्थान (3 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य)।
- मणिपुर: तीसरा स्थान (3 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य)। पिछले वर्ष का विजेता मणिपुर इस बार भी शीर्ष तीन में रहा।
- विशेष उपलब्धि: जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख जैसे क्षेत्रों के एथलीटों ने भी पेनकक सिलाट जैसे खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस खेल का महत्व:
- ब्लू इकोनॉमी और स्पोर्ट्स टूरिज्म: घोघला बीच जैसे ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाणित स्थलों पर खेलों का आयोजन भारत की तटीय संपदा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करता है। यह पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों के अनुरूप है।
- स्वदेशी खेलों का संरक्षण: मल्लखंभ जैसे पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना भारत की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- ओलंपिक 2036 की तैयारी: प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुसार, ये आयोजन भारत की बड़े अंतरराष्ट्रीय खेलों (जैसे 2036 ओलंपिक) की मेजबानी करने की क्षमता की मजबूत कर रहे है।

