LIC AAO Prelims Admit Card 2025 Out
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) ने 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार 25 सितंबर 2025 से अपने एडमिट कार्ड LIC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।
LIC AAO Prelims Admit Card 2025 Out Overview
आज 25 सितंबर 2025 को LIC AAO Prelims Admit Card 2025 उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने इस वर्ष असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) एवं असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए आवेदन किया था। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपने एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा देशभर में लाखों अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार कुल 841 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न तीन खंडों पर आधारित है, जिसमें तार्किक क्षमता, गणित और अंग्रेजी शामिल हैं। अंग्रेजी खंड केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा और इसके अंक मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
संगठन |
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) |
पद का नाम |
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) एवं असिस्टेंट इंजीनियर |
कुल रिक्तियां |
841 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
25 सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि |
3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) |
परीक्षा मोड |
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
परीक्षा अवधि |
60 मिनट |
चयन प्रक्रिया |
प्रिलिम्स, मेंस और इंटरव्यू |
आधिकारिक वेबसाइट |
LIC AAO Prelims Admit Card 2025 Download Link
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने LIC AAO प्रिलिम्स एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह लिंक 25 सितंबर 2025 से उपलब्ध है और परीक्षा तिथि तक सक्रिय रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी सीधे यहां दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
LIC AAO Prelims Admit Card 2025 Download Steps
LIC AAO Prelims Admit Card 2025 का लिंक 25 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय किया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को केवल अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। नीचे दी गई तालिका में डाउनलोड प्रक्रिया को चरणवार सरल भाषा में समझाया गया है।
क्रमांक |
विवरण |
1 |
सबसे पहले www.licindia.in को अपने ब्राउज़र में खोलें। |
2 |
होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Careers” टैब पर क्लिक करें। |
3 |
आपको सभी चल रही भर्तियों की सूची मिलेगी, उसमें से AAO भर्ती 2025 लिंक चुनें। |
4 |
“DOWNLOAD PHASE-I CALL LETTER” पर क्लिक करें। |
5 |
अब उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करे। |
6 |
डिटेल भरने के बाद स्क्रीन पर LIC AAO Admit Card 2025 प्रदर्शित हो जाएगा। |
7 |
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें। |
Details Mentioned on LIC AAO Prelims Admit Card 2025
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध होती हैं। नीचे तालिका को देखे।
उम्मीदवार का नाम |
रोल नंबर |
जन्म तिथि |
श्रेणी (SC/ST/OBC/अन्य) |
परीक्षा केंद्र का नाम व कोड |
परीक्षा की तिथि और समय |
उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर |
महत्वपूर्ण निर्देश |
नोट: यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा केंद्र या अन्य किसी भी जानकारी में गलती पाई जाती है, तो तुरंत LIC के आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करे।
LIC AAO Prelims Exam Schedule 2025
LIC AAO प्रिलिम्स परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चार अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को समय पर रिपोर्ट करना आवश्यक है ताकि बायोमेट्रिक और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जा सके। नीचे तालिका में शिफ्टवार रिपोर्टिंग और परीक्षा समय दिया गया है, जिसके अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
शिफ्ट |
रिपोर्टिंग समय |
परीक्षा समय |
शिफ्ट 1 |
08:00 AM |
9:00 AM – 10:00 AM |
शिफ्ट 2 |
10:30 AM |
11:30 AM – 12:30 PM |
शिफ्ट 3 |
1:00 PM |
2:00 PM – 3:00 PM |
शिफ्ट 4 |
3:30 PM |
4:30 PM – 5:30 PM |
FAQs: LIC AAO Prelims Admit Card 2025
प्रश्न 1: LIC AAO Prelims Admit Card 2025 कब जारी किया गया?
LIC AAO Prelims Admit Card 2025 को 25 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह लिंक परीक्षा की तिथि तक सक्रिय रहेगा।
प्रश्न 2: LIC AAO Prelims Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार www.licindia.in पर जाकर Careers सेक्शन में सक्रिय भर्ती लिंक चुनें और “Download Phase-I Call Letter” पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
प्रश्न 3: LIC AAO Prelims Admit Card 2025 पर कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है?
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा केंद्र का नाम व कोड, परीक्षा की तिथि व समय और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवार को सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचने चाहिए।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/