माओरी जनजाति प्रमुख हाका नृत्य
संदर्भ:
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान उनका ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में ऐतिहासिक माओरी पोह्विरी (Pōwhiri) समारोह में वहाँ के मूल निवासियों द्वारा माओरी हाका नृत्य (Maori Haka Dance) के माध्यम से स्वागत किया गया।
(Maori Haka Dance) माओरी हाका नृत्य क्या है?
- परिचय: माओरी हाका नृत्य (Maori Haka Dance) न्यूजीलैंड की मूल पॉलिनेशियन जनजाति यानी माओरी जनजाति (Maori Tribe) का एक पारंपरिक और ऊर्जावान सामूहिक प्रदर्शन है।
- उत्पत्ति: पारंपरिक रूप से यह एक आदिवासी नृत्य (Tribal Dance) है, जिसे योद्धा युद्ध में जाने से पहले अपने विरोधियों को डराने और अपनी आंतरिक शक्ति व एकता को प्रदर्शित करने के लिए करते थे।
- सूर्य देवता तामा-नुई-ते-रा और उनकी पत्नी हिने-राउमाती (जो गर्मी का प्रतीक हैं) के पुत्र ताने-रोरे को हाका का देवता माना जाता है।
- गर्मियों के दिनों में हवा में जो गर्माहट भरी कंपन या कांपता हुआ दृश्य दिखाई देता है, उसे ताने-रोरे का नृत्य माना जाता है।
- स्वरूप विविधता: इसे अक्सर एक ‘युद्ध नृत्य’ माना जाता है, जो पूरी तरह सच नहीं है।
- इसमें ‘का माते’ (Ka Mate) सबसे प्रसिद्ध औपचारिक हाका है, जो मृत्यु पर जीवन की विजय का जश्न है।
- आधुनिक समय में इसे पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी समान रूप से प्रस्तुत करती हैं।
- शारीरिक गतिविधियाँ: इसमें पूरे शरीर का उपयोग करके ज़ोरदार और लयबद्ध हरकतें की जाती हैं।
- कलाकार अपनी छाती, बाजुओं और जांघों पर ज़ोर-ज़ोर से हाथ थपथपाते हैं।
- इसमें ज़मीन पर पूरी ताकत से पैर पटके जाते हैं (जिसे Waewae takahia कहते हैं)।
- आक्रामकता और डराने के भाव दर्शाने के लिए आँखें बड़ी-बड़ी करना (Pukana) और जीभ बाहर निकालना (Whetero) शामिल है।
- ज़ोरदार आवाज़ में पारंपरिक कविताएँ या गाने (जैसे प्रसिद्ध गाना “का माते”) सामूहिक रूप से गाए जाते हैं।
- प्रदर्शन:
- योद्धा परंपरा: प्राचीन काल में युद्ध पर जाने से पहले अपनी ताकत दिखाने और दुश्मनों को डराने के लिए इसका उपयोग होता था।
- अतिथि सत्कार और स्वागत: वर्तमान में इसका उपयोग महत्वपूर्ण अतिथियों के सम्मान, समारोहों और उत्सवों में किया जाता है।
- एकजुटता और विरोध: सामाजिक एकता दिखाने या किसी मुद्दे पर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने के लिए भी इस नृत्य का उपयोग किया जाता है।
- सांस्कृतिक विरासत: माओरी संस्कृति में हाका को सांस्कृतिक विरासत (Cultural Heritage) का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है।
- यह कला शैली किसी समुदाय के गौरव, उनकी भूमि से जुड़ाव, और पूर्वजों के इतिहास को काव्यात्मक कहानियों के माध्यम से बयां करती है।
- यह माओरी समाज में सामाजिक एकजुटता और पहचान (Identity) को जीवित रखने का माध्यम है।
- वैश्विक प्रसिद्धि: यह पारंपरिक नृत्य (Traditional Dance) वैश्विक स्तर पर तब अत्यधिक प्रसिद्ध हुआ, जब न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम (‘ऑल ब्लैक्स’) ने अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देने के लिए इसका नियमित प्रदर्शन शुरू किया।
माओरी (Māori) जनजाति के बारे में:
- उत्पत्ति: यह न्यूज़ीलैंड (ओशिनिया क्षेत्र) की स्वदेशी पॉलिनेशियन जनजाति है। ये 13वीं-14th शताब्दी के दौरान पूर्वी पॉलिनेशिया से विस्थापित होकर यहाँ बसे थे।
- माओरी भाषा में न्यूज़ीलैंड को ‘आओतेआरोआ’ (Aotearoa) कहा जाता है।
- ऐतिहासिक पृष्ठभूमि (वेटंगी संधि): वर्ष 1840 में ब्रिटिश क्राउन और माओरी प्रमुखों के बीच ‘वेटंगी की संधि’ (Treaty of Waitangi) हस्ताक्षरित हुई थी।
- यह संधि न्यूज़ीलैंड के संवैधानिक इतिहास का आधार है, जो भूमि अधिकारों और संप्रभुता के सह-अस्तित्व को परिभाषित करती है।
- हाल ही में इस संधि की पुनर्व्याख्या से जुड़े एक विवादास्पद विधेयक के कारण यह चर्चा में रही है।
- भाषा: ‘ते रियो माओरी’ (Te Reo Māori), जो न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक भाषा है।
- ता मोको (Tā Moko): चेहरे और शरीर पर बनाए जाने वाले पारंपरिक टैटू, जो व्यक्ति की सामाजिक स्थिति और वंशावली दर्शाते हैं।
- महत्व: वर्तमान में न्यूज़ीलैंड की कुल आबादी में इनकी हिस्सेदारी लगभग 19.6% है। देश की संसद में इनकी राजनीतिक भागीदारी बहुत सुदृढ़ है।
FAQs:
1. हाका नृत्य दुनिया भर में क्यों प्रसिद्ध है?
न्यूजीलैंड की रग्बी टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले इसके प्रदर्शन ने इसे वैश्विक पहचान दी।
2. हाका नृत्य क्या है?
यह न्यूजीलैंड की माओरी जनजाति का एक पारंपरिक, ऊर्जावान और शक्तिशाली सामूहिक नृत्य है।
3. माओरी जनजाति कौन है?
यह न्यूजीलैंड (आओटेरोआ) के मूल निवासी पॉलिनेशियन मूल के लोग हैं।
4. हाका नृत्य का सांस्कृतिक महत्व क्या है?
यह माओरी समुदाय के गौरव, एकता, इतिहास और उनकी भूमि से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।
5. हाका नृत्य कब किया जाता है?
यह त्योहारों, शादियों, अंत्येष्टि, विशिष्ट अतिथियों के स्वागत और खेल आयोजनों में किया जाता है।
6. क्या हाका केवल युद्ध नृत्य है?
नहीं, यह युद्ध चुनौती के अलावा उत्सव, सम्मान, और दुःख व्यक्त करने का माध्यम भी है।
