Matri Van
संदर्भ:
भारत का पहला 750 एकड़ में फैला थीम-आधारित शहरी वन ‘मातृ वन’ हाल ही में गुरुग्राम में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाना और पारिस्थितिकीय स्थिरता को प्रोत्साहित करना है।
मातृ वन (Matri Van) क्या है?
परिचय:
- ‘मातृ वन’ एक थीम–आधारित शहरी वन परियोजना है, जिसे गुरुग्राम–फरीदाबाद रोड पर अरावली पहाड़ी क्षेत्र में विकसित किया गया है।
- यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2024 में शुरू किए गए अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के अंतर्गत चलाई जा रही है।
- इसका उद्देश्य माताओं को समर्पित वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।
उद्देश्य और महत्व:
- दिल्ली-एनसीआर के लिए “हृदय और फेफड़े (Heart & Lung)” के रूप में विकसित किया जाएगा।
- जैव विविधता (Biodiversity) को बढ़ाना और शहरी तापमान (Urban Heat) को कम करना इसका प्रमुख लक्ष्य है।
मुख्य विशेषताएँ और घटक (Key Features & Components)
स्थानीय वृक्षारोपण (Native Plantation):
- आक्रामक प्रजातियाँ जैसे काबुली कीकर (Kabuli Kikar) को हटाया जाएगा।
- उनकी जगह स्थानीय और अरावली विशेष वृक्ष लगाए जाएंगे जैसे:
- बरगद, पीपल, नीम, अमलतास, बेल पत्र
- धौक, सालर, कुल्लू (अरावली क्षेत्र के विशेष वृक्ष)
- साझेदारी और भागीदारी (Multi-Stakeholder Involvement): CSR पार्टनर्स, RWA, NGO, MNC, स्कूल और सरकारी संस्थाओं की भागीदारी से सामूहिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा।