Apni Pathshala

मेडिकल टूरिज्म (Medical Tourism) | Ankit Avasthi Sir

Medical Tourism

Medical Tourism

संदर्भ:

भारत में जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच चिकित्सा उद्देश्य से आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.31 लाख तक पहुंच गई है, जो चिकित्सा पर्यटन में तीव्र वृद्धि को दर्शाती है। यह जानकारी पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों पर आधारित है।

मेडिकल टूरिज्म (Medical Tourism)-

अर्थ:

  • जिसे Medical Value Travel (MVT)Health Tourism या Global Healthcare भी कहा जाता है।
  • इसका मतलब है – स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करके यात्रा करना

मुख्य सेवाएँ:

  • Elective Procedures (इच्छानुसार कराई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाएँ)
  • जटिल शल्य चिकित्सा (Complex Surgeries)
  • अन्य विशेषीकृत स्वास्थ्य सेवाएँ

भारत की स्थिति: Medical Tourism Index (2020-21) में 46 गंतव्यों में से भारत का स्थान 10वाँ

मेडिकल टूरिज्म प्रमुख रुझान एवं सरकारी प्रयास

प्रमुख रुझान (Key Trends)

  1. जनवरीअप्रैल 2025– चिकित्सा कारणों से आए विदेशी पर्यटक (FTAs): 1,31,856 (कुल FTAs का 1%)।
  2. 2024 शीर्ष स्रोत देश
    • बांग्लादेश(4.8 लाख)
    • इराक
    • सोमालिया
    • ओमान
    • उज़्बेकिस्तान
  3. 2024– कुल मेडिकल FTAs: 44 लाख (2020 के 1.82 लाख से वृद्धि)।

भारत में मेडिकल टूरिज्म का महत्व:

  1. प्रमुख आर्थिक योगदानकर्ता:
  • 2022 में भारत का मेडिकल टूरिज्म बाज़ार: 6 अरब अमेरिकी डॉलर
  • 2026 तक अनुमानित मूल्य: 13 अरब अमेरिकी डॉलर
  • स्वास्थ्य, वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी, परिवहन और एविएशन क्षेत्रों के लिए राजस्व उत्पन्न करता है।
  1. रोजगार सृजन:
  • प्रत्यक्ष रोजगार – अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर, वेलनेस सेंटर में।
  • अप्रत्यक्ष रोजगार – होटल, ट्रैवल एजेंसियाँ, मेडिकल फ़ैसिलिटेशन, और अनुवाद सेवाओं में।
  1. वैश्विक छवि और सॉफ्ट पावर:
  • भारत को सस्ते और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्र के रूप में ब्रांड करता है।
  • हेल्थ डिप्लोमेसी से अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया के देशों के साथ संबंध मजबूत होते हैं।

सरकारी प्रयास (Government Efforts):

  1. ‘Heal in India’ पहल– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा।
  2. e-Medical Visa– अब 171 देशों के लिए उपलब्ध।
  3. पब्लिकप्राइवेट पार्टनरशिप (PPP)– अस्पताल, हेल्थ फ़ैसिलिटेटर, होटल और एयरलाइन को जोड़ना।
  4. राज्यस्तरीय पहल: गुजरात: वेलनेस रिट्रीट को बढ़ावा, स्टाफ़ प्रशिक्षण, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदर्शन।

निष्कर्ष:
भारत में चिकित्सा पर्यटन, जो किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं तथा ‘हील इन इंडिया’ जैसे मजबूत सरकारी प्रयासों द्वारा प्रेरित है, देश के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक और कूटनीतिक संपत्ति बन चुका है। यह क्षेत्र 2026 तक 13.42 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top