MIGM
संदर्भ:
भारत ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जब उसने मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) के बारे में जानकारी:
- परिचय:
- यह एक उन्नत, स्वदेशी रूप से विकसित की गई अंडरवाटर नेवल माइन (Underwater Naval Mine) है।
- इसका उद्देश्य आधुनिक स्टेल्थ युद्धपोतों और पनडुब्बियों का पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना है।
- तकनीक विशेषताएं:
- यह माइन कई प्रकार की संकेत पहचानने में सक्षम है:
ध्वनिक सिग्नल (Acoustic Signature)
• चुंबकीय सिग्नल (Magnetic Signature)
• दबाव संकेत (Pressure Signature) - इससे यह विभिन्न प्रकार के नौसैनिक खतरों के खिलाफ बेहद प्रभावी बन जाती है।
- यह माइन कई प्रकार की संकेत पहचानने में सक्षम है:
- प्रौद्योगिकी और सामग्री:
- इसमेंFRP (Fibre Reinforced Plastic) कंपोजिट्स का उपयोग किया गया है।
- उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स, हाई–डेंसिटी पावर पैकऔर
सॉफ्टिस्टिकेटेड सॉफ़्टवेयर एल्गोरिद्म इसमें शामिल हैं।
- विकास संस्था:
- MIGM कोनेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लेबोरेटरी (NSTL), विशाखापत्तनम द्वारा विकसित किया गया है।
- इसमेंDRDO की अन्य प्रयोगशालाओं का भी सहयोग रहा है।