Apni Pathshala

असम का मोईदाम विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ

चर्चा में क्यों?

हाल ही में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र में, जो पहली बार 21 से 31 जुलाई 2024 तक भारत में आयोजित हो रहा है, असम के अहोम राजवंश से जुड़े ‘मोईदाम (Moidams)’ को सांस्कृतिक श्रेणी से विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल कर लिया है। Moidams अब भारत का 43वाँ विश्व धरोहर स्थल बन गया हैं।

Moidams

मोईदाम (Moidams) क्या हैं?

  • मोईदाम (Moidams) असम के चराईदेव जिले में स्थित हैं।
  • Moidams 13वीं से 19वीं शताब्दी के दौरान अहोम राजपरिवार के सदस्यों के लिए बनाई गई कब्रगाहें हैं।
  • Moidams का निर्माण मिट्टी, ईंट और पत्थर से किया गया है। बाहरी संरचना में आमतौर पर मिट्टी का एक टीला होता था, जो अक्सर ईंट या पत्थर की दीवार से घिरा होता था।
  • Moidams में अहोम शासकों के अवशेष दफनाए जाते थे।
  • 18वीं शताब्दी के बाद, हिंदू धर्म अपनाने के बाद, अहोम शासकों ने दाह संस्कार की राख को Moidams में दफनाना शुरू कर दिया।
  • इन Moidams की तुलना चीन के शाही मकबरों और मिस्र के पिरामिडों से की जाती है।

what is Moidams

अहोम साम्राज्य के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:

  • स्थापना: 1228 ईस्वी में असम की ब्रह्मपुत्र घाटी में हुई।
  • संस्थापक: 13वीं शताब्दी के शासक छोलुंग सुकफा।
  • प्रारंभिक राजधानी: चराईदेव।
  • शासनकाल: लगभग 600 वर्ष (1826 में अंग्रेजों द्वारा अधिग्रहण तक)।
  • राजनीतिक व्यवस्था: भुइयां (जमींदारों) की पुरानी व्यवस्था को बदलकर एक नया साम्राज्य स्थापित किया।
  • श्रम प्रणाली: पाइक प्रथा (बलपूर्वक श्रम)।
  • समाज: कुल या खेलों में विभाजित।
  • धर्म: अपने आदिवासी देवताओं की पूजा करते थे, लेकिन बाद में हिंदू धर्म और असमिया भाषा को अपनाया।
  • सैन्य रणनीति: पैदल सेना, नौसेना, तोपखाने आदि से सुसज्जित, गुरिल्ला युद्ध में निपुण।
  • प्रमुख युद्ध: 1671 में सरायघाट का युद्ध, जिसमें अहोमों ने मुगलों को हराया।
  • लाचित बोड़फुकन: अहोम सेना के प्रसिद्ध सेनापति, जिनके नाम पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में एक स्वर्ण पदक दिया जाता है।

यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल-

  • विश्व धरोहर/विरासत स्थल का आशय एक ऐसे स्थान से है, जिसे यूनेस्को द्वारा उसके विशिष्ट सांस्कृतिक अथवा भौतिक महत्त्व के कारण सूचीबद्ध किया गया है।
  • विश्व धरोहर स्थलों की सूची को ‘विश्व धरोहर कार्यक्रम’ द्वारा तैयार किया जाता है, यूनेस्को की ‘विश्व धरोहर समिति’ द्वारा इस कार्यक्रम को प्रशासित किया जाता है।
  • इस सूची को यूनेस्को द्वारा वर्ष 1972 में अपनाया गया। ‘विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण से संबंधित कन्वेंशन’ नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संधि से संबंधित है।
  • भारत में 42 विश्व धरोहर स्थल हैं (34 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित स्थल)।
  • भारत के नवीनतम विश्व धरोहर स्थलों में शांतिनिकेतन (2023) और होयसल के पवित्र मंदिर (2023) शामिल हैं।
  • वर्तमान में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में 168 देशों की 1,199 संपत्तियां शामिल हैं।

लाचित बोरफुकन:

• जन्म: 24 नवंबर, 1622
• प्रसिद्धि: 1671 में सरायघाट की लड़ाई में मुगल सेना को हराकर असम की रक्षा करने वाले वीर सेनानायक।
• सरायघाट की लड़ाई: ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर लड़ी गई एक महत्वपूर्ण नौसैनिक लड़ाई, जिसमें अहोम साम्राज्य ने मुगलों को पराजित किया।
• योगदान: भारत की नौसेना को मजबूत करने, अंतर्देशीय जल परिवहन को पुनर्जीवित करने और संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका।
• सम्मान: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट को “लाचित बोरफुकन स्वर्ण पदक” प्रदान किया जाता है, जो उनकी वीरता और बलिदान को प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करता है।

PYQ’s

  1. लचित बोरफुकन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से कथन सही है/हैं?
  2. वे अहोम बल के जनरल थे।
  3. वे सराईघाट के युद्ध में अपने नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।
  4. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट को लचित बोरफुकन स्वर्ण पदक दिया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

(A) 1, 2 और 3

(B) केवल 2 और 3

(C) केवल 1

(D) केवल 2

उत्तर : – 1, 2 और 3

 

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

1 thought on “असम का मोईदाम विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ”

  1. Juwel Sahariah

    Sir I am from Assam, last year I have cleared the APSC 2022 and get tax department (sales tax), your RNA helped me a lot, thank you sir for your RNA series.

Comments are closed.

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top