Money Laundering
संदर्भ:
वित्त मंत्री ने हाल ही में जानकारी दी कि वर्ष 2015 से अब तक धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 5,892 मामलों में कार्यवाही की गई है, लेकिन अब तक केवल 15 मामलों में ही सजा हो पाई है, जो मनी लॉन्ड्रिंग के बढ़ते मामलों और प्रवर्तन तंत्र की कमजोरियों को उजागर करता है।
धन शोधन (Money Laundering) क्या है?
धन शोधन वह प्रक्रिया है, जिसमें अवैध रूप से अर्जित धन को वैध दिखाने के लिए उसे जटिल वित्तीय लेन-देन के माध्यम से प्रणाली में डाला जाता है।
PMLA, 2002 के तहत परिभाषा:
- धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002की धारा 3 के अनुसार, यह प्रक्रिया अपराध से प्राप्त धन को:
- छुपाने (concealing)
- अपने पास रखने (possessing)
- प्राप्त करने (acquiring)
- प्रयोग करने (using) और फिर उसेअवैध नहीं, बल्कि वैध संपत्ति के रूप में प्रस्तुत करने से संबंधित है।
धन शोधन की तीन प्रमुख चरण:
- Placement (प्रवेश): अवैध धन को पहली बारवित्तीय प्रणाली में प्रवेश कराना।
- Layering (परतें बनाना): उस धन कोकई लेन–देन और खातों के माध्यम से घुमाकर उसकी उत्पत्ति को छुपाना।
- Integration (एकीकरण): शोधन किए गए धन कोसंपत्ति, व्यवसाय या निवेशों के माध्यम से वापस अर्थव्यवस्था में लाना।
धन शोधन (Money Laundering) के दुष्परिणाम:
- आर्थिक असंतुलन:
- यहसंपत्तियों की कीमतों को विकृत करता है।
- उचित प्रतिस्पर्धा को कमजोरकरता है।
- वित्तीय प्रणाली को अस्थिरबना सकता है।
- राजनीतिक प्रभाव:
- अवैध धन चुनावों और नीतिगत निर्णयों को प्रभावितकर सकता है।
- यहलोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए खतरा पैदा करता है।
- आतंक और अपराध से संबंध:
- धन शोधन काआतंकवाद की फंडिंग और सीमा–पार आपराधिक नेटवर्कों से गहरा संबंध होता है।
धन शोधन मामलों में प्रमुख चुनौतियाँ:
- कम सजा दर: कुल5,892 मामलों में केवल 15 सजा — इससे जांच और प्रवर्तन की कमजोरी सामने आती है।
- मामलों में वृद्धि: बढ़ते मामले यह दर्शाते हैं किवित्तीय अपराधों को रोकने में विफलता रही है।
- कानून का दुरुपयोग: आरोप है किPMLA का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया गया, जिससे प्रवर्तन एजेंसियों पर भरोसा कमजोर हुआ है।
- लेन–देन की जटिलता: सीमा–पार धन हस्तांतरणऔर डिजिटल माध्यमों के कारण धन का पता लगाना कठिन, समयसाध्य और महंगा हो गया है।
- आर्थिक प्रभाव: यह मौद्रिक अस्थिरता, महंगाई, व्यापार में विकृति और आतंकी फंडिंग से जुड़ा होता है।