MP Anganwadi Recruitment 2025
मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य महिलाएं विभाग की वेबसाइट या चयन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नीचे हम इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां साझा कर रहे हैं।
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 विवरण
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में हजारों पदों को भरने की योजना है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और सिर्फ वे महिलाएं इस भर्ती के लिए योग्य होंगी जो उसी गाँव या वार्ड की स्थायी निवासी हों जहाँ पद खाली हैं। इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी और इसके लिए उम्मीदवार MP Online पोर्टल या उसके अधिकृत कियोस्क का उपयोग कर सकते हैं। भर्ती की प्रक्रिया सीमित समय के लिए खुली है, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन प्रकाशन की तारीख से कुछ दिन बाद तक ही निर्धारित की गई है।
भर्ती का नाम |
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 |
विभाग |
महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश |
पद |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका |
कुल पद |
19,500+ |
आवेदन प्रारंभ तिथि |
20 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
4 जुलाई 2025 |
आवेदन माध्यम |
ऑनलाइन (MP Online पोर्टल) |
आवेदन शुल्क |
₹100 + 18% GST |
चयन प्रक्रिया |
मेरिट और क्षेत्रीय निवास प्रमाण |
आधिकारिक पोर्टल |
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 जिलेवार रिक्तियों का विवरण
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 2027 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 17,477 सहायिका पद उपलब्ध हैं। यह भर्तियां संभागवार जिलेवार निर्धारित की गई हैं। सभी प्रमुख जिलों की स्थिति इस प्रकार है:
संभाग का नाम |
जिले का नाम |
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या |
आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या |
भोपाल |
भोपाल |
32 |
289 |
भोपाल |
रायसेन |
27 |
452 |
भोपाल |
राजगढ़ |
28 |
501 |
भोपाल |
सीहोर |
27 |
270 |
भोपाल |
विदिशा |
57 |
528 |
चम्बल |
भिण्ड |
31 |
469 |
चम्बल |
मुरैना |
47 |
633 |
चम्बल |
श्योपुर |
56 |
375 |
ग्वालियर |
अशोकनगर |
51 |
260 |
ग्वालियर |
दतिया |
42 |
228 |
ग्वालियर |
गुना |
51 |
544 |
ग्वालियर |
ग्वालियर |
44 |
231 |
ग्वालियर |
शिवपुरी |
95 |
611 |
इंदौर |
अलीराजपुर |
36 |
839 |
इंदौर |
बड़वानी |
50 |
244 |
इंदौर |
बुरहानपुर |
18 |
94 |
इंदौर |
धार |
54 |
539 |
इंदौर |
इंदौर |
32 |
196 |
इंदौर |
झाबुआ |
51 |
890 |
इंदौर |
खण्डवा |
45 |
168 |
इंदौर |
खरगोन |
55 |
356 |
जबलपुर |
बालाघाट |
45 |
271 |
जबलपुर |
छिंदवाड़ा |
53 |
341 |
जबलपुर |
डिंडोरी |
59 |
348 |
जबलपुर |
जबलपुर |
35 |
422 |
जबलपुर |
कटनी |
28 |
252 |
जबलपुर |
मंडला |
58 |
524 |
जबलपुर |
नरसिंहपुर |
32 |
134 |
जबलपुर |
पन्ना |
12 |
45 |
जबलपुर |
सिवनी |
43 |
310 |
नर्मदापुरम |
बैतूल |
50 |
177 |
नर्मदापुरम |
हरदा |
21 |
122 |
नर्मदापुरम |
नर्मदापुरम |
24 |
264 |
रीवा |
मैहर |
14 |
125 |
रीवा |
मऊगंज |
6 |
281 |
रीवा |
रीवा |
32 |
390 |
रीवा |
सतना |
25 |
324 |
रीवा |
सीधी |
30 |
121 |
रीवा |
सिंगरौली |
18 |
200 |
सागर |
छतरपुर |
44 |
322 |
सागर |
दमोह |
31 |
321 |
सागर |
निवाड़ी |
13 |
71 |
सागर |
पन्ना |
13 |
328 |
सागर |
सागर |
66 |
483 |
सागर |
टीकमगढ़ |
21 |
223 |
शहडोल |
अनूपपुर |
30 |
150 |
शहडोल |
शहडोल |
53 |
276 |
शहडोल |
उमरिया |
39 |
155 |
उज्जैन |
आगर मालवा |
16 |
124 |
उज्जैन |
देवास |
30 |
252 |
उज्जैन |
मंदसौर |
23 |
297 |
उज्जैन |
नीमच |
22 |
169 |
उज्जैन |
रतलाम |
39 |
508 |
उज्जैन |
शाजापुर |
28 |
138 |
उज्जैन |
उज्जैन |
45 |
292 |
कुल |
2027 |
17477 |
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 पात्रता मानदंड
-
- शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- आवेदन केवल उन्हीं महिलाओं द्वारा किया जा सकता है जो उसी राजस्व ग्राम या नगरीय क्षेत्र के उसी वार्ड की निवासी हों जहाँ पद रिक्त हैं।
- अन्य ग्राम/वार्ड की महिलाएं उस पद के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।
- शैक्षणिक योग्यता
- आयु सीमा
-
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 35 साल के बीच होनी चाहिए।
- उम्र गणना का आधार वर्ष : 1 जनवरी 2025
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट है।
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ₹100 का शुल्क देना होगा। इसके साथ ही 18% GST भी लागू होगा, जिससे कुल भुगतान राशि ₹118 के करीब होगी।
श्रेणी |
शुल्क |
सभी श्रेणियाँ |
₹100 + 18% GST |
भुगतान माध्यम |
ऑनलाइन (UPI, कार्ड) |
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
MP आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से किया गया है। आवेदन केवल MP Online चयन पोर्टल या उसके कियोस्क के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के चरण:
- सबसे पहले MP Online चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर “आंगनवाड़ी भर्ती 2025” पर क्लिक करें।
- नई रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल OTP के माध्यम से अकाउंट वेरीफाई करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और क्षेत्रीय जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे 12वीं मार्कशीट, आयु प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि PDF में अपलोड करें।
- ₹100 शुल्क + GST का भुगतान करें।
- फॉर्म को अंतिम बार जाँचकर “सबमिट” करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित और क्षेत्रीय निवास प्रमाण के अनुसार की जाएगी। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन के मुख्य मापदंड:
- उम्मीदवार की 12वीं कक्षा में प्राप्त अंक।
- निवास स्थान की पुष्टि उसी ग्राम या वार्ड में।
- सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।
चयन के बाद संबंधित विभाग द्वारा सूचना जारी की जाएगी।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार होंगे जो उसी क्षेत्र के निवासी होंगे जहाँ पद रिक्त हैं।
- सभी दस्तावेजों को PDF फॉर्मेट में ही अपलोड करें।
- आवेदन में किसी गलती को सुधारने का विकल्प भी मिलेगा लेकिन सीमित समय में।
- विभागीय कार्यालयों में कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मान्य होंगे।
- आवेदन से जुड़ी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 पर संपर्क करें।
प्रश्न 1: MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो और जो उसी ग्राम या शहरी वार्ड की निवासी हों जहाँ पद रिक्त है। दूसरे क्षेत्र की महिलाएं इस पद के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।
प्रश्न 2: MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए ₹100 का शुल्क देना होता है। इसके साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। कुल शुल्क ऑनलाइन मोड या MP Online कियोस्क से जमा किया जा सकता है।
प्रश्न 3: MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में चयन कैसे होगा?
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में चयन पूरी तरह मेरिट और क्षेत्रीय निवास प्रमाण पर आधारित होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदिका के 12वीं के अंक और उसके निवास का मिलान ही चयन का आधार होगा।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/