Apni Pathshala

MPSC Group B Recruitment 2026 Out

MPSC Group B Recruitment 2026 Out

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप-बी संयुक्त पूर्व परीक्षा 2026 के लिए 552 रिक्त पदों (ASO, STI, PSI) पर भर्ती प्रक्रिया हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल mpsconline.gov.in पर जाकर 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Overview: MPSC Group B Recruitment 2026

MPSC द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 011/2026 के तहत कुल 552 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इन पदों में मुख्य रूप से सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), राज्य कर निरीक्षक (STI) और पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) शामिल हैं। इसमें चयन प्रक्रिया एक त्रि-स्तरीय प्रणाली पर आधारित है, जिसमें संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और केवल PSI पद के लिए शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार शामिल है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mpsconline.gov.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। 

संस्था का नाम

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC)

परीक्षा का नाम

महाराष्ट्र ग्रुप-बी सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2026

विज्ञापन संख्या

011/2026

कुल रिक्तियां

552 पद

आवेदन की अंतिम तिथि (विस्तारित)

14 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

https://mpsc.gov.in

MPSC Group B Vacancies Detail 2026

पद कोड

पद का नाम

विभाग

रिक्तियों की संख्या

1

सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO)

सामान्य प्रशासन विभाग

55

2

राज्य कर निरीक्षक (STI)

वित्त विभाग

185

3

पुलिस उपनिरीक्षक (PSI)

गृह विभाग

312

कुल

   

552

MPSC Group B Eligibility Criteria 2026

आवेदकों को शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के कड़े मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। विशेष रूप से PSI पद के लिए निर्धारित शारीरिक मापदंडों का पालन करना चयन के लिए प्राथमिक शर्त है। आयुक्त द्वारा निर्धारित योग्यता मानदंड संबंधी सारणी नीचे दी गई है।

शैक्षिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Graduation) या समकक्ष।

आयु सीमा

न्यूनतम 18-19 वर्ष, अधिकतम 38 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट)।

शारीरिक मानक (PSI)

पुरुष: 165 सेमी ऊंचाई, महिला: 157 सेमी ऊंचाई। छाती (पुरुष): 79 सेमी (+5 सेमी फुलाव)।

MPSC Group B Selection Process 2026

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया एक त्रि-स्तरीय प्रणाली पर आधारित है, जिसमें संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और केवल PSI पद के लिए शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार शामिल है। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा एक छंटनी प्रक्रिया है, जबकि अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (जहाँ लागू हो) के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

चयन का चरण

परीक्षा का प्रकार

अंक और अंकन योजना

1. संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

वस्तुनिष्ठ (MCQ)

100 अंक (0.25 नकारात्मक अंकन)

2. मुख्य परीक्षा

वस्तुनिष्ठ (दो पेपर)

400 अंक (प्रत्येक पेपर 200 अंक)

3. शारीरिक परीक्षण (PSI)

मैदानी परीक्षा

100 अंक (अर्हता प्राप्त करना आवश्यक)

4. साक्षात्कार (PSI)

व्यक्तिगत चर्चा

40 अंक

MPSC Group B Application Process 2026

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपना ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) अपडेट करके और निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएँ।

अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल तैयार करें या नया पंजीकरण करें।

अपनी प्रोफाइल में व्यक्तिगत, शैक्षिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।

आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर (निर्धारित साइज में) अपलोड करें।

Online Application’ टैब पर जाकर विज्ञापन संख्या 011/2026 का चयन करें।

पदों की प्राथमिकता और परीक्षा केंद्र का चुनाव करें।

आवेदन शुल्क (खुला वर्ग): ₹394 का भुगतान करें।

आवेदन शुल्क (आरक्षित वर्ग/अनाथ/EWS): ₹294 का भुगतान करें।

शुल्क भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/कार्ड) या ऑफलाइन (SBI चालान) से करें।

चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 है।

बैंक में चालान जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 है।

अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।

 

सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दी गई जानकारी दस्तावेजों से मेल खाती हो।

FAQs:

  1. प्रश्न: क्या MPSC Group B 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है?

उत्तर: हाँ, तकनीकी कारणों और छात्रों के अनुरोध पर आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 14 मई 2026 कर दी है।

  1. प्रश्न: क्या मैं MPSC Group B 2026 में एक साथ तीनों पदों (ASO, STI, PSI) के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर: हाँ, आप एक ही संयुक्त पूर्व परीक्षा के माध्यम से अपनी पात्रता के अनुसार तीनों पदों के लिए विकल्प चुन सकते हैं।

  1. प्रश्न: MPSC Group B 2026 के लिए प्रारंभिक परीक्षा में कितने गलत उत्तरों पर अंक काटे जाते हैं?

उत्तर: परीक्षा में 1/4 या 0.25 की ‘नेगेटिव मार्किंग’ है, यानी प्रत्येक चार गलत उत्तरों पर एक सही उत्तर का अंक काट लिया जाएगा।

  1. प्रश्न: क्या स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र MPSC Group B 2026 के लिए आवेदन के पात्र हैं?

उत्तर: हाँ, वे प्रारंभिक परीक्षा में बैठ सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उनके पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top