Musk again became the richest person in the world
संदर्भ:
एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है। बुधवार को कुछ समय के लिए ऑरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन उनसे आगे निकल गए थे, लेकिन दिन के अंत तक मस्क पुनः शीर्ष पर पहुंच गए।
- ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बुधवार रात तक एलन मस्क की कुल संपत्ति 2 अरब डॉलर रही, जो लैरी एलिसन से लगभग 1 अरब डॉलर अधिक है। इस प्रकार, एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
ओरेकल के शेयरों में 43% की ऐतिहासिक छलांग:
- बुधवार को ओरेकल के शेयरों में 1992 के बाद सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त दर्ज की गई।
- दिन के दौरान शेयरों में 43% की वृद्धि, और यह 36% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
उछाल के कारण:
- कंपनी की बेहतर आय (Earnings Report)
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग से जुड़े सकारात्मक अनुमान
असर:
- ओरेकल का बाजार मूल्य 244 अरब डॉलर बढ़कर लगभग 922 अरब डॉलर पर पहुंचा।
- S&P 500 रैंकिंग में कंपनी ने उल्लेखनीय छलांग लगाई — 13वें से 10वें स्थान पर पहुँच गई।
टॉप 10 अरबपतियों में कोई भारतीय नहीं:
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप 10 में एक भी भारतीय शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 97.9 अरब डॉलर (लगभग 8.60 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 18वें नंबर पर हैं। वहीं, गौतम अडाणी 80.9 अरब डॉलर (करीब 7.07 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ 21वें नंबर पर हैं।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स क्या है?
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ब्लूमबर्ग न्यूज़ द्वारा प्रकाशित दुनिया के 500 सबसे धनी लोगों की दैनिक रैंकिंग है। इसे मार्च 2012 में लॉन्च किया गया था।
यह इंडेक्स दुनिया की सबसे बड़ी व्यक्तिगत संपत्ति को पारदर्शी और भरोसेमंद तरीके से दिखाने के लिए बनाया गया है। इसमें उन अरबपतियों को भी शामिल किया गया है, जिनकी संपत्ति का पहले सही हिसाब नहीं था। यह उनके धन और रिटर्न को ट्रैक और तुलना करता है।
ओरेकल” (Oracle Corp) के बारे में:
- स्थापना और मुख्यालय: ओरेकल की स्थापना 1977 में लैरी एलिसन, बॉब माइनर और एड ओट्स ने की थी। शुरू में इसे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैबोरेटरीज कहा जाता था। मुख्यालय: रेडवुड सिटी, कैलिफोर्निया, अमेरिका में है।
- प्रमुख सेवाएं: ओरेकल डेटाबेस सॉफ्टवेयर, क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेज और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर जैसे ERP, CRM और SCM प्रदान करती है।
- लोकप्रिय डेटाबेस: ओरेकल डेटाबेस दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम्स में से एक है।
- क्लाउड प्लेटफॉर्म: ओरेकल क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर (OCI) IaaS, PaaS और SaaS सॉल्यूशंस प्रदान करता है, जो AWS और Microsoft Azure का मुकाबला करता है।
- अधिग्रहण और टेक्नोलॉजी: ओरेकल ने नेटसूट, पिपल-सॉफ्ट, साइबेल और कैरनर जैसे बड़े अधिग्रहण किए हैं और AI, मशीन लर्निंग व ऑटोनॉमस डेटाबेस जैसी हाईटेक डेवलपमेंट्स पर ध्यान केंद्रित कर रही है।