Apni Pathshala

नाइजर की ऐतिहासिक सफलता WHO ने दिया ओंकोसर्कायसिस-फ्री स्टेटस (Niger historic achievement WHO grants onchocerciasis-free status) | Apni Pathshala

Niger historic achievement WHO grants onchocerciasis-free status

Onchocerciasis river blindness

संदर्भ:

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और नाइजीरियन सरकार ने नाइजर को अफ्रीकी क्षेत्र का पहला देश घोषित किया जिसने ओंकोसर्कायसिस का पूर्ण उन्मूलन कर दिया है। इससे नाइजर दुनिया का पाँचवाँ देश बन चुका है, जिसने इस रोग को समाप्त कर दिया। 

रोग का परिचय:

  • ओंकोसर्कायसिस, जिसे नदी अंधता भी कहा जाता है, परजीवी कृमि से फैलने वाला रोग है। यह रोग शरीर की त्वचा, लसीका ग्रंथियों और आँखों को प्रभावित करता है तथा लगातार संक्रमण के कारण अंधता तक ला सकता है। 

रोग का कारण और संचरण:

  • कारण: रोग का मूल कारण फिलेरियल कृमि Onchocerca volvulus है जो त्वचा के नीचे गाँठें (नोड्यूल) बनाता है और लाखों माइक्रोफिलेरिया छोड़ता है।

  • संचरण माध्यम: संक्रमण संक्रमित मादा काली मक्खी के बार-बार काटने से होता है। ये मक्खियाँ तेज़ प्रवाह वाली नदियों और नालों में पनपती हैं, इसलिए इस रोग को रिवर ब्लाइंडनेस कहा गया।

  • संवेदनशील जनसंख्या: यह रोग उन लोगों में अधिक पाया जाता है जो नदी किनारे स्थित कृषि क्षेत्रों में काम करते हैं। बचपन में बार-बार संक्रमण होने पर बच्चों में मिर्गी (epilepsy) जैसी तंत्रिका संबंधी समस्याओं की संभावना पाई गई।

लक्षण: 

  • त्वचा लक्षण: तेज़ खुजली, त्वचा पर चकत्ते, रंग उड़ना (leopard spot depigmentation) और त्वचा के नीचे कठोर गाँठें इसके प्रमुख संकेत हैं।

  • नेत्र लक्षण: आँखों में सूजन, कॉर्निया में धुंधलापन (snowflake opacities), दृष्टि क्षति और अंततः स्थायी अंधता हो सकती है।

  • अन्य लक्षण: लसीका ग्रंथियों में सूजन के कारण विशेष रूप से कमर में “हैंगिंग ग्रोइन” जैसी स्थिति देखी गई है।

वैश्विक प्रसार:

  • प्रभावित क्षेत्र: रोग मुख्यतः उप-सहारा अफ्रीका, यमन, तथा लैटिन अमेरिका के सीमित क्षेत्रों में पाया जाता है। वर्षों तक यह इन क्षेत्रों की ग्रामीण आबादी पर बोझ बना रहा, अब भी कुछ क्षेत्र इससे प्रभावित है 

  • नियंत्रण कार्यक्रमों का विकास:

  • OCP (West Africa) ने पश्चिम अफ्रीका में व्यापक नियंत्रण किया।
  • 1989 के बाद बड़े पैमाने पर आइवरमेक्टिन वितरण शुरू हुआ।
  • APOC, 1995 ने शेष अफ्रीकी देशों में नियंत्रण का लक्ष्य रखा और 2015 में उन्मूलन की ओर संक्रमण पूरा कर अपना कार्य समापन किया।

निदान और उपचार:

  • निदान: रोग की पुष्टि स्किन स्निप से माइक्रोफिलेरिया की जाँच, स्लिट-लैम्प से नेत्र परीक्षण या एंटीबॉडी जाँच से की जाती है।

  • उपचार: मुख्य उपचार आइवरमेक्टिन (Mectizan) है, जिसे वर्ष में एक बार सामुदायिक स्तर पर दिया जाता है। यह दवा Merck द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती है। उपचार का लक्ष्य 80% से अधिक आबादी को कवर करना होता है। इसके साथ ब्लैकफ्लाई नियंत्रण भी आवश्यक है।

रोकथाम: 

  • व्यक्तिगत रोकथाम: काली मक्खियों से बचाव के लिए कीट-निरोधक, सुरक्षात्मक कपड़े उपयोगी हैं।

  • सामुदायिक रोकथाम: समुदाय आधारित MDA (Mass Drug Administration) रोग नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top