Apni Pathshala

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) | Ankit Avasthi Sir

Nobel Prize

Nobel Prize

संदर्भ:

कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize)

स्थापना: 1895 में अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार स्थापित।

पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्थाएँ

  1. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज– भौतिकी, रसायन, अर्थशास्त्र
  2. नोबेल असेंबली (कैरोलीन्स्का इंस्टीट्यूट)– चिकित्सा
  3. स्वीडिश अकादमी– साहित्य
  4. नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी– शांति

नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize)

  • पाँचों नोबेल पुरस्कारों में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।
  • हर वर्ष उन व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने शांति प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
  • पुरस्कार समारोह: 10 दिसंबर (अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि) को स्टॉकहोम और ओस्लो में आयोजित।
  • पुरस्कार स्वरूप: पदक, डिप्लोमा और नगद राशि दी जाती है।

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन कौन कर सकता है?

(नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी के नियमों के अनुसार)

  1. राष्ट्रीय संसदों और सरकारों के सदस्य।
  2. राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों के प्रमुख।
  3. विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर (इतिहास, राजनीति विज्ञान, कानून, दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र)।
  4. पूर्व नोबेल शांति पुरस्कार विजेता।
  5. नॉर्वेजियन नोबेल समिति के सदस्य।

नामांकन प्रक्रिया (Nomination Process)

  1. समिति समीक्षा: नॉर्वेजियन नोबेल समिति नामांकनों का मूल्यांकन करती है, शॉर्टलिस्ट तैयार करती है और बाहरी विशेषज्ञों से शोध इनपुट लेती है।
  2. निर्णय समयावधि: पूरी प्रक्रिया लगभग8 महीने चलती है।
  3. गोपनीयता: नामांकित व्यक्तियों/संगठनों के नाम50 साल बाद ही सार्वजनिक किए जाते हैं।

पात्रता और शांति की परिभाषा (Eligibility & Definition of Peace)

अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाए जिसने:

  1. राष्ट्रों के बीचभाईचारे को बढ़ावा दिया हो।
  2. सेनाओं में कमीके लिए कार्य किया हो।
  3. शांति सम्मेलनोंको प्रोत्साहित किया हो।

भारत से जुड़े नोबेल पुरस्कार विजेता

अब तक 9 व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार मिला है, जो या तो भारत में जन्मे थे या भारतीय नागरिक थे।

  1. रवीन्द्रनाथ टैगोर (1913 – साहित्य)
    • एशिया के पहले नोबेल विजेता।
    • कृति:गीतांजलि।
  2. सी. वी. रमन (1930 – भौतिकी): रमन प्रभावकी खोज।
  3. मदर टेरेसा (1979 – शांति): कोलकाता में गरीबों व बीमारों की सेवा के लिए सम्मानित।
  4. सुब्रहमण्यन चन्द्रशेखर (1983 – भौतिकी): चन्द्रशेखर सीमा (Chandrasekhar Limit) पर शोध।
  5. अमर्त्य सेन (1998 – अर्थशास्त्र): कल्याण अर्थशास्त्र (Welfare Economics) में योगदान।
  6. हरगोविंद खुराना (1968 – चिकित्सा): आनुवंशिक कोड(Genetic Code) पर कार्य।
  7. वेंकटरामन रामकृष्णन (2009 – रसायन): राइबोसोम (Ribosome) की संरचना पर शोध।
  8. कैलाश सत्यार्थी (2014 – शांति): बच्चों के अधिकारों और बाल श्रम उन्मूलन के लिए।
  9. अभिजीत बनर्जी (2019 – अर्थशास्त्र): वैश्विक गरीबी उन्मूलन पर शोध।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top