Operation Black Forest
संदर्भ:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा जवानों को सफलतापूर्वक संचालित ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के लिए सम्मानित किया।
ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट (Operation Black Forest)
- संयुक्त अभियान: CRPF, विशेष CoBRA यूनिट्स, छत्तीसगढ़ पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) द्वारा संचालन।
- स्थान: कार्रेगुट्टालू हिल (Karreguttalu Hill), जो छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा पर एक प्रमुख नक्सल अड्डा है।
- कमांड सेंटर: घलगम फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस, 2022 में स्थापित, से अभियान का समन्वय।
- सामुदायिक जुड़ाव:
- स्थानीय लोगों के साथ विश्वास बनाना।
- कल्याणकारी योजनाओं की आपूर्ति।
- नक्सल समर्थन नेटवर्क को बाधित करना।
- उद्देश्य:
- नक्सल मुख्यालय और आधारभूत ढांचे को ध्वस्त करना।
- भारत के लक्ष्य के अनुरूपमार्च 2026 तक लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज़्म को समाप्त करना।
कर्रेगुट्टा हिल्स (Karregutta Hills):
- भौगोलिक लाभ: कठिन और ऊबड़-खाबड़ इलाका, लंबाई में 60 किमी और चौड़ाई में 5–20 किमी, जिसे गुरिल्ला युद्ध के लिए आदर्श माना जाता है।
- सीमा पार का कवर: छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा पर स्थित होने के कारण सुरक्षा अभियान कठिन, जिससे माओवादी को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती थी।
- माओवादी अड्डा: प्रमुख माओवादी संगठनों का कमांड सेंटर।
- इसमेंपीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन नंबर 1 का मुख्यालय स्थित, जो सबसे शक्तिशाली माओवादी सैन्य इकाई है।