Apni Pathshala

ऑपरेशन सद्भाव

Download Today Current Affairs PDF

भारत सरकार ने तूफान यागी से प्रभावित देशों की मदद के लिए ऑपरेशन सद्भाव की शुरुआत की है, जिसके तहत वियतनाम को सहायता प्रदान की गई।

ऑपरेशन सद्भाव के अन्तर्गत सहायता:

  • भारतीय नौसेना का सतपुड़ा जहाज म्यांमार रवाना : भारत ने आईएनएस सतपुड़ा जहाज को 10 टन राहत सामग्री के साथ म्यांमार के बाढ़ प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए रवाना किया है। इसमें सूखा राशन, कपड़े और दवाइयां शामिल हैं। भारतीय नौसेना ने तत्काल राहत पहुंचाने के लिए यह त्वरित कदम उठाया है।
  • वियतनाम को राहत सामग्री भेजी : भारत ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित उत्तरी वियतनाम के लिए 35 टन मानवीय सहायता सामग्री भेजी है, जिसमें जल शोधन सामग्री, पानी के कंटेनर, कंबल, रसोई के बर्तन, और सौर लालटेन शामिल हैं। यह सहायता विशेष विमान द्वारा 15 सितंबर, 2024 को वियतनाम पहुंचाई गई।
  • भारत-वियतनाम संबंधों की गहराई : वियतनाम को दी गई मानवीय सहायता भारत और वियतनाम के बीच स्थायी घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है, जो दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।
  • आपदा राहत में भारत की अग्रणी भूमिका : ऑपरेशन सद्भाव भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत आसियान क्षेत्र में आपदा राहत (HADR) में भारत के दीर्घकालिक योगदान का हिस्सा है।

तूफान यागी:

हाल ही में, दक्षिण चीन सागर में तूफ़ान यागी विकसित हुआ। इसे बेरिल के बाद इस वर्ष दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात माना जा रहा है। यागी की उत्पत्ति पलाऊ के निकट कम दबाव वाले क्षेत्र में हुई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने इसका नाम यागी रखा।

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Scroll to Top