Apni Pathshala

Oropouche Fever

Oropouche Fever

चर्चा में क्यों?

हाल ही में ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्राज़ील के बाहिया राज्य में दो लोगों की ओरोपाउच बुख़ार (Oropouche Fever) से मौत हो गयी। यह Oropouche Fever से होने वाली दुनिया की पहली मौत हैं।

Oropouche Fever क्या है?

  • Oropouche Fever, ओरोपाउच वायरस (Oropouche Virus) के कारण होने वाली एक बीमारी है।
  • यह संक्रमित मिज (छोटी मक्खियाँ) और मच्छरों के काटने से फैलता है। Oropouche Fever के लक्षण डेंगू के समान होते हैं और इनमें सिरदर्द, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में अकड़न, मतली, उल्टी, ठंड लगना या प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता शामिल है। गंभीर मामलों में मेनिन्जाइटिस जैसी न्यूरोइनवेसिव बीमारी हो सकती है।
  • आमतौर पर काटे जाने के 4-8 दिन बाद लक्षण शुरू होते हैं और 3-6 दिन तक रहते हैं। ज्यादातर लोग बिना किसी दीर्घकालिक प्रभाव के ठीक हो जाते हैं।

इतिहास (History) :

  • Oropouche Virus पहली बार 1955 में टोबैगो और त्रिनिदाद के वेगा डी ओरोपाउच गांव के एक व्यक्ति में पाया गया था, जिसमें इस बीमारी के लक्षण थे।
  • Oropouche Virus को कभी-कभी ‘ओरोपुचे’ भी लिखा जाता है।
  • Oropouche Virus एक निगेटिव-सेंस राइबोन्यूक्लिक एसिड (RNA) वायरस है जो ऑर्थोबुनियावायरस जीनस, पेरीबुनियावाइरिडे परिवार से संबंधित है।

कहाँ पाया गया है?

  • Oropouche Virus दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका और कैरिबियाई द्वीपों के कुछ हिस्सों में पाया गया है।
  • पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (PAHO) अनुसार इस साल अब तक ब्राजील, बोलीविया, पेरू, क्यूबा और कोलंबिया जैसे पांच देशों में Oropouche Virus के 7,700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
  • अकेले ब्राजील में ही 2024 में 7,236 मामले दर्ज किए गए हैं।

Oropouche Fever का कारण –

  • Oropouche Fever का कारण Oropouche Virus है।
  • यह वायरस मुख्य रूप से क्यूलीकॉइड्स पैराएन्सिस प्रजाति (Species Culicoides paraensis) के मच्छरों और मिज (छोटे मक्खी जैसे कीड़े) के काटने से फैलता है।
  • जब एक संक्रमित मच्छर या मिज किसी व्यक्ति को काटता है, तो यह वायरस को उसके खून में छोड़ देता है, जिससे संक्रमण होता है।

Oropouche Fever के लक्षण –

Oropouche Fever के लक्षण आमतौर पर डेंगू बुखार से मिलते-जुलते हैं और इसमें शामिल हो सकते हैं:

तेज़ बुखार (High fever): यह सबसे आम लक्षण है और अक्सर 40°C (104°F) तक पहुंच सकता है।

ठंड लगना और कंपकंपी (chills and shivers): बुखार के साथ ठंड लगना और कंपकंपी होना आम बात है।

सिरदर्द (Headache): तेज सिरदर्द, जो अक्सर आंखों के पीछे महसूस होता है।

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द (muscle and joint pain): पूरे शरीर में दर्द और जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है।

चक्कर आना (Dizziness): कुछ लोगों को चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है।

प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता (Photophobia): तेज रोशनी से परेशानी हो सकती है।

मतली और उल्टी (nausea and vomiting): जी मिचलाना और उल्टी होना भी आम लक्षण हैं।

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द (epigastric pain): पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है।

गंभीर मामलों में (in extreme cases):

  • मेनिन्जाइटिस (meningitis): मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास की झिल्ली में सूजन।
  • एन्सेफलाइटिस (Encephalitis): मस्तिष्क में सूजन।
  • असामान्य रक्तस्राव (abnormal bleeding): कुछ मामलों में, असामान्य रक्तस्राव की प्रवृत्ति भी देखी गई है।

Oropouche Fever के लक्षण आमतौर पर मच्छर या मिज के काटने के 4-8 दिन बाद शुरू होते हैं और 3-6 दिन तक रह सकते हैं। ज्यादातर लोग बिना किसी दीर्घकालिक प्रभाव के ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में गंभीर जटिलताएँ हो सकती हैं।

यह कैसे कार्य करता है? (How it works?)

Oropouche Fever एक वायरस के कारण होता है जो पेरीबुनियाविरिडे परिवार का सदस्य है। यह वायरस एक सिंगल-स्ट्रैंडेड, निगेटिव सेंस RNA वायरस है। इसका आकार और बनावट अन्य ऑर्थोबुनियावायरस  (Orthobunya virus) के समान है। इसके तीन RNA खंड होते हैं जो केंद्रक (न्यूक्लियस) के आवरण (न्यूक्लियोकैप्सिड), शर्करायुक्त प्रोटीन (ग्लाइकोप्रोटीन) और RNA पोलीमरेज़ (एक एंजाइम जो आरएनए की प्रतिलिपि बनाने में मदद करता है) बनाते हैं।

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Blogs

Scroll to Top