Apni Pathshala

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को विश्व बैंक से मिली वित्तीय सहायता

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को विश्व बैंक से मिली वित्तीय सहायता

PM Surya Ghar Yojana

संदर्भ: 

हाल ही में भारत में स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन (Clean Energy Transition) और सतत विकास (Sustainable Development) को गति देने हेतु विश्व बैंक (World Bank) ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के लिए 89 करोड़ डॉलर (890 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के बारे मे:

  • परिचय: यह योजना भारत सरकार की एक युगांतरकारी पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के 1 करोड़ घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल (Rooftop Solar) लगाना है।
    • यह एक राष्ट्रीय आवासीय रूफटॉप सोलर योजना (Rooftop Solar Scheme) है। इसके तहत देश के नागरिक अपने घरों की छतों पर सौर पैनल स्थापित कर खुद बिजली का उत्पादन कर सकते हैं 
  • शुरुआत: इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 फरवरी 2024 को की गई थी। 
  • नोडल मंत्रालय: यह योजना नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा संचालित की जा रही है। 

योजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • 300 यूनिट मुफ्त बिजली: योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली सुनिश्चित की जाती है। 
  •  सब्सिडी ढांचा: सरकार 2 किलोवाट (kW) तक के सोलर प्लांट पर लागत का 60% और 3 kW तक अधिकतम ₹78,000 की वित्तीय सहायता (Subsidies) सीधे बैंक खाते में देती है।
  • सस्ता और आसान ऋण: सौर ऊर्जा (Solar Energy) पैनल लगाने के लिए बैंक बिना किसी गारंटी के (Collateral-Free) न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रहे हैं।
  • अतिरिक्त आय का साधन: यदि घर में बिजली की खपत उत्पादित बिजली से कम होती है, तो बची हुई बिजली को स्थानीय वितरण कंपनियों (DISCOMs) को बेचकर कमाई की जा सकती हैं।
  • क्रियान्वयन: योजना (जैसे ‘पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना’) का क्रियान्वयन दो मुख्य स्तरों पर किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर नोडल एजेंसी (NPIA) नीति और समग्र निगरानी संभालती है, जबकि राज्य स्तर पर ‘डिस्कॉम’ (DISCOM) या ऊर्जा विभाग जैसी एजेंसियां (SIA) सीधे तौर पर लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाती हैं।

महत्व:

  • बचत और आय (Savings & Income): मुफ्त बिजली से हर परिवार को सालाना ₹15,000 से ₹18,000 की प्रत्यक्ष बचत होगी। इसके अलावा, अतिरिक्त बिजली को बेचकर लोग कमाई भी कर सकेंगे।
  • रोजगार सृजन (Job Creation): सौर ऊर्जा (Solar Energy India) के विनिर्माण, स्थापना और रखरखाव (Maintenance) के क्षेत्र में युवाओं के लिए लगभग 17 लाख प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 
  • जलवायु प्रतिबद्धताएं: भारत ने वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य (Net-Zero) उत्सर्जन और वर्ष 2035 तक कुल विद्युत क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन (Non-Fossil Fuel) की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत करने का संकल्प लिया है। यह हरित ऊर्जा (Green Energy) पहल इन लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में मील का पत्थर है।
  • ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security): छतों पर बिजली बनने से ग्रिड पर लोड कम होगा और बिजली कटौती की समस्या से मुक्ति मिलेगी। 

FAQs:

  1. PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना क्या है?

    यह भारत सरकार की आवासीय रूफटॉप सोलर योजना (Rooftop Solar Scheme) है, जिसका लक्ष्य 1 करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है।

  2. विश्व बैंक ने इस योजना के लिए कितनी वित्तीय सहायता दी है?

    विश्व बैंक ने योजना को गति देने के लिए 89 करोड़ डॉलर (890 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी है।

  3. इस योजना का उद्देश्य क्या है?

    मुख्य उद्देश्य घरों के बिजली बिल कम करना, स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) को बढ़ावा देना और सौर विनिर्माण में रोजगार पैदा करना है।

  4. योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा

    देश के सभी पात्र ग्रामीण और शहरी आवासीय परिवारों (Household Solar) को, जिनके पास उपयुक्त कंक्रीट की छत है। 

  5. रूफटॉप सोलर लगाने पर क्या लाभ मिलेंगे?

    उपभोक्ता स्वयं सौर ऊर्जा (Solar Power) का उत्पादन कर मुफ्त बिजली पाएंगे और अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर कमाई कर सकेंगे। 

  6. इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

    आवेदक आधिकारिक राष्ट्रीय पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर डिस्कॉम (DISCOM) की मंजूरी के बाद वेंडर से सोलर लगवा सकते हैं।

  7. क्या सरकार सब्सिडी भी प्रदान करती है?

    हाँ, सरकार 2 kW तक के सिस्टम पर लागत का 60% और 3 kW तक अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी प्रदान करती है।

  8. योजना से बिजली बिल पर क्या असर पड़ेगा?

    घरेलू सौर ऊर्जा उत्पादन से उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी, जिससे बिजली बिल शून्य हो जाएगा। 

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top