PMSG MBY
PMSG MBY –
संदर्भ:
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने हाल ही में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PMSG:MBY) के तहत अब तक लगभग 16.51 लाख घरों को रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का लाभ मिल चुका है।
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (2024)
उद्देश्य:
घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना।
अक्षय ऊर्जा को सुलभ और किफायती बनाना।
योजना का कुल बजट: ₹75,021 करोड़
समाप्ति अवधि: वित्त वर्ष 2026-27 तक
स्थापना लक्ष्य:
- मार्च 2025 तक: 10 लाख से अधिक घरों में सोलर पैनल
- अक्टूबर 2025 तक: 40 लाख घरों में
- मार्च 2027 तक: 1 करोड़ घरों में
सब्सिडी:
- घरों को 40% तक की सब्सिडी दी जाएगी।
मॉडल सोलर गांव:
- ₹800 करोड़ का प्रावधान
- प्रत्येक चयनित गांव को ₹1 करोड़
पात्रता:
- राजस्व गांव होना चाहिए
- जनसंख्या सामान्य राज्यों में 5,000+ और विशेष श्रेणी राज्यों में 2,000+
लक्ष्य:
- गांवों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाना
- सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना