Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 OUT
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र 12 सितम्बर 2025 को जारी कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके RSSB की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते है। आपकी सुविधा के लिए नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 OUT Overview
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन राज्य स्तर पर 19 से 21 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा, जिसके अंतर्गत कुल 53,749 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आवश्य है, बल्कि इसके माध्यम से उम्मीदवार को परीक्षा की पूरी जानकारी जैसे कि परीक्षा दिनांक, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता तथा व्यक्तिगत विवरण भी प्राप्त होते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 12 सितम्बर 2025 को जारी कर दिए गए हैं और अब उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या तथा जन्मतिथि दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितम्बर 2025 तक तीन दिनों तक होगा तथा प्रत्येक दिन सुबह और शाम दो पालियों में लिखित परीक्षा ली जाएगी। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित परीक्षा पर आधारित है, जिसमें कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा में बैठने के लिए सभी उम्मीदवारों को समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेना चाहिए ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
आयोजक संस्था |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 |
पद का नाम |
ग्रुप-डी / चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी |
कुल रिक्तियां |
53,749 |
प्रवेश पत्र जारी तिथि |
12 सितम्बर 2025 |
परीक्षा तिथि |
19 से 21 सितम्बर 2025 |
डाउनलोड विवरण |
आवेदन संख्या और जन्मतिथि आवश्यक |
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट |
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Download Link
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र 12 सितम्बर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। नीचे इसे डाउनलोड करने हेतु लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Download Steps
नीचे Rajasthan 4th Grade Admit Card डाउनलोड करने संबंधी चरण सारणीबद्ध किए गए हैं, इनका पालन करके प्रत्येक उम्मीदवार बिना किसी कठिनाई के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
क्रमांक |
विवरण |
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट [rssb.rajasthan.gov.in] पर जाना होगा। |
2 |
मुखपृष्ठ पर उपलब्ध “Admit Card” या “Latest Announcements” अनुभाग में प्रवेश करना होगा। |
3 |
अब उम्मीदवार को “Class IV Employee Recruitment 2024 – Get Admit Card” शीर्षक वाला लिंक ध्यानपूर्वक चुनना होगा। |
4 |
यहाँ उम्मीदवार को अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जो पंजीकरण के समय उपलब्ध कराई गई थी। |
5 |
सभी विवरण सही ढंग से भरने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा। |
6 |
स्क्रीन पर उम्मीदवार का एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी होगी। |
7 |
इसके बाद एडमिट कार्ड को सुरक्षित डाउनलोड करना होगा और स्पष्ट प्रिंट निकालकर परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएँ। |
Rajasthan 4th Grade Exam Schedule 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 19 से 21 सितम्बर 2025 तक तीन दिनों तक किया जाएगा। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें सुबह और शाम की शिफ्ट का समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र पर अंकित समयानुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचे, ताकि प्रवेश और दस्तावेज़ सत्यापन में कोई समस्या न हो। नीचे दी गई सारणी में सम्पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम स्पष्ट रूप से दिया गया है।
परीक्षा तिथि |
पाली |
समय |
19 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) |
प्रातःकालीन पाली |
10:00 बजे से 12:00 बजे तक |
अपराह्न पाली |
03:00 बजे से 05:00 बजे तक |
|
20 सितम्बर 2025 (शनिवार) |
प्रातःकालीन पाली |
10:00 बजे से 12:00 बजे तक |
अपराह्न पाली |
03:00 बजे से 05:00 बजे तक |
|
21 सितम्बर 2025 (रविवार) |
प्रातःकालीन पाली |
10:00 बजे से 12:00 बजे तक |
अपराह्न पाली |
03:00 बजे से 05:00 बजे तक |
FAQs: Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025
Q1. Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 कब जारी किए जाएंगे?
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 आधिकारिक रूप से 12 सितम्बर 2025 को जारी कर दिया गया है। अब सभी उम्मीदवार इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त करना आवश्यक है ताकि परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से मिल सके।
Q2. Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स क्या हैं?
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Admit Card” अनुभाग खोलना होगा। फिर आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे डाउनलोड और प्रिंट करना जरूरी है।
Q3. Rajasthan 4th Grade Exam Pattern 2025 क्या रहेगा?
Rajasthan 4th Grade Exam 2025 में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगी। प्रश्न पत्र में हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित से सवाल पूछे जाएंगे।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/