Rajasthan LDC Vacancy 2026 Out
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लिपिक ग्रेड-II (LDC) और कनिष्ठ सहायक के 10,644 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर 2024 उत्तीर्ण की है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan LDC Vacancy 2026 Overview
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लिपिक ग्रेड-II (LDC) और कनिष्ठ सहायक के 10,644 पदों पर भर्ती के लिए 12 जनवरी 2026 को विस्तृत अधिसूचना (Advt No. 04/2026) जारी कर दी है। यह राजस्थान की सबसे बड़ी लिपिकीय भर्तियों में से एक है, जो राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों, शासन सचिवालय और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में नियुक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। RSSB द्वारा जारी यह भर्ती अभियान मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने समान पात्रता परीक्षा (CET – Senior Secondary Level) 2024 उत्तीर्ण की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल वे अभ्यर्थी जो CET स्कोर के आधार पर शीर्ष 15 गुना योग्यता सूची में आएंगे, वे ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करने की पात्रता पूरी करते हैं तो इसके लिए 15 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
|
भर्ती बोर्ड |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
|
पद का नाम |
लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक |
|
कुल रिक्तियां |
10,644 |
|
आवेदन की प्रारंभिक तिथि |
15 जनवरी 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
13 फरवरी 2026 |
|
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि |
05-06 जुलाई 2026 (संभावित) |
|
वेतनमान |
पे लेवल-8 (₹23,700 – ₹75,000) |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
Rajasthan LDC Vacancy Details 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 12 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, लिपिक ग्रेड-II (LDC) और कनिष्ठ सहायक के 10,644 पदों का विस्तृत वर्गीकरण नीचे दी गई तालिका में प्रस्तुत है। यह भर्ती विशेष रूप से CET 2024 (12वीं स्तर) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
|
विभाग का नाम |
पद का नाम |
Non-TSP |
TSP |
कुल |
|
राजस्थान पीएससी (लिपिकीय एवं अधीनस्थ) |
क्लर्क ग्रेड-II (LDC) |
6 |
– |
6 |
|
प्रशासनिक सुधार विभाग (राज्य अधीनस्थ कार्यालय) |
कार्यालय सहायक |
8827 |
979 |
9,806 |
|
सिंचाई विभाग (नहर रखरखाव सर्किल) |
कार्यालय सहायक |
581 |
19 |
600 |
|
राजस्थान राज्य सिंचाई बोर्ड |
कार्यालय सहायक |
98 |
– |
98 |
|
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड |
कार्यालय सहायक |
46 |
4 |
50 |
|
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान |
क्लर्क ग्रेड-II (LDC) |
84 |
– |
84 |
|
कुल |
— |
9,642 |
1,002 |
10644 |
Rajasthan LDC Vacancy 2026: Eligibility Criteria
Rajasthan LDC Vacancy 2026 हेतु शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता अनिवार्य है। केवल वे अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने CET 2024 (12वीं स्तर) उत्तीर्ण की है। अन्य पात्रता संबंधी शर्तें निम्नलिखित है:
|
शैक्षणिक योग्यता |
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Senior Secondary) उत्तीर्ण। |
|
CET पात्रता |
CET (12वीं स्तर) 2024 में सफल होना अनिवार्य। |
|
तकनीकी योग्यता |
RS-CIT डिप्लोमा / ‘O’ लेवल / कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा। |
|
आयु सीमा |
18 से 40 वर्ष (01/01/2027 तक)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट। |
|
अन्य |
राजस्थानी संस्कृति एवं देवनागरी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान। |
Rajasthan LDC Vacancy 2026: Application Fee
इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए बोर्ड द्वारा आवेदन शुल्क का निर्धारण किया गया है, जिसे ऑनलाइन आवेदन करते समय ऑनलाइन भुगतान प्रणाली द्वारा जमा किया जाना आवश्यक है। विभिन्न श्रेणियां के अनुसार आवेदन शुल्क संबंधी सारणी नीचे दी गई है।
|
श्रेणी |
शुल्क (₹) |
|
सामान्य और ओबीसी (क्रीमी लेयर) |
₹600 |
|
आरक्षित श्रेणियां (SC/ST/OBC-NCL/EWS/PwD) |
₹400 |
Rajasthan LDC Vacancy 2026: Application Process
अभ्यर्थी 15 जनवरी 2026 से SSO Rajasthan पोर्टल के माध्यम से Rajasthan LDC Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी प्रक्रिया को चरणबद्ध नीचे समझाया गया है।
|
1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाएं। |
|
2. यदि अभी तक नहीं किया है, तो ‘One Time Registration’ (OTR) पूरा करें। |
|
3. Recruitment Portal’ पर क्लिक करें और ‘Rajasthan LDC Recruitment 2026’ लिंक का चयन करें। |
|
4. आवेदन फॉर्म में सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें। |
|
5. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। |
|
6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। |
|
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। |
Rajasthan LDC Vacancy 2026: Selection Process
Rajasthan LDC 2026 की चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो चरण और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
|
चरण-1 |
लिखित परीक्षा (CBT/OMR) |
दो पेपर (प्रत्येक 150 अंक, 3 घंटे): सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और हिंदी-अंग्रेजी। |
|
चरण-2 |
कौशल परीक्षण (Typing) |
हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग (गति और दक्षता परीक्षण) – कुल 100 अंक। |
|
चरण-3 |
दस्तावेज सत्यापन (DV) |
सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच। |
FAQs: Rajasthan LDC Vacancy 2026
Q1: राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पद घोषित किए गए हैं?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने इस भर्ती के लिए कुल 10,644 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसमें लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक दोनों पद शामिल हैं।
Q2: क्या राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए CET परीक्षा देना अनिवार्य है?
हाँ, केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने CET (Senior Secondary Level) 2024 परीक्षा दी है और उत्तीर्ण की है, वही इस मुख्य भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। चयन मुख्य रूप से CET स्कोर के आधार पर शीर्ष 15 गुना उम्मीदवारों की मेरिट के अनुसार होगा।
Q3: राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 आवेदन करने की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। विशेष श्रेणियों जैसे महिलाओं, SC, ST और OBC को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार 5 से 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
Q4: राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन कब होने की संभावना है?
भर्ती अधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 05 और 06 जुलाई 2026 को किया जा सकता है। विस्तृत परीक्षा समय सारणी बोर्ड द्वारा बाद में जारी की जाएगी।
Q5: राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 टाइपिंग टेस्ट (फेज-2) की प्रक्रिया क्या होगी?
फेज-2 में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का टाइपिंग टेस्ट होगा। इसमें गति (Speed) के लिए 25-25 अंक और दक्षता (Efficiency) के लिए 25-25 अंक निर्धारित हैं (कुल 100 अंक)। प्रत्येक खंड में न्यूनतम 9 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
