Rashtriya Vigyan Puraskar

संदर्भ:
भारत सरकार ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025 के सभी विजेताओं की पूरी सूची जारी कर दी है। यह पुरस्कार देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और वैश्विक स्तर पर भारत की वैज्ञानिक पहचान को मजबूत करना है।
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (Rashtriya Vigyan Puraskar)
उद्देश्य (Aim):
- यह पुरस्कार उन वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
- इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित और प्रदान किया जाता है।
पुरस्कार की चार श्रेणियाँ (Four Categories):
- विज्ञान रत्न (Vigyan Ratna – VR): विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र मेंआजीवन योगदान (Lifetime Achievement) के लिए दिया जाता है।
- विज्ञान श्री (Vigyan Shri – VS): विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र मेंउत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।
- विज्ञान युवा – शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार: 45 वर्ष से कम आयुके युवा वैज्ञानिकों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में असाधारण योगदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु दिया जाता है।
- विज्ञान टीम पुरस्कार: तीन या अधिक वैज्ञानिकों / शोधकर्ताओं / नवप्रवर्तकोंकी उस टीम को दिया जाता है, जिसने किसी क्षेत्र में टीम के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
पुरस्कार के 13 क्षेत्र (Domains):
- भौतिकी 2. रसायन विज्ञान 3. जैविक विज्ञान 4. गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान 5. पृथ्वी विज्ञान 6. चिकित्सा 7. अभियांत्रिकी विज्ञान 8. कृषि विज्ञान 9. पर्यावरण विज्ञान 10. प्रौद्योगिकी एवं नवाचार 11. परमाणु ऊर्जा 12. अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 13. अन्य संबद्ध क्षेत्र (Other Allied Fields)
