Apni Pathshala

RRB ALP Vacancy 2026 Out

RRB ALP Vacancy 2026 Out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय द्वारा 19 फरवरी 2026 को जारी इंडेंट के अनुसार, यह 2026-27 चक्र की सबसे बड़ी तकनीकी भर्तियों में से एक होगी। जिसके लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

RRB ALP Vacancy 2026 Overview 

भारतीय रेलवे द्वारा RRB ALP भर्ती 2026 के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाने की संभावना हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपने वार्षिक कैलेंडर और 20 फरवरी 2026 के ताज़ा अपडेट के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वे उम्मीदवार जिन्होंने ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है, वे इसके लिए आवेदन कर पाएंगे। इसमें चयन CBT-1, CBT-2 और कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के माध्यम से किया जाएगा। चयन के लिए उम्मीदवारों के लिए A-1 मेडिकल फिटनेस सबसे अनिवार्य शर्त है, जिसमें 6/6 दृष्टि (बिना चश्मे के) होना आवश्यक है। इस भर्ती के लिए मार्च 2026 में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होना संभावित है। 

भर्ती निकाय

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन संख्या

CEN 01/2026

कुल रिक्तियां

11,127 पद

पद का प्रकार

तकनीकी / सुरक्षा श्रेणी (Safety Category)

न्यूनतम योग्यता

10वीं + ITI / डिप्लोमा / B.E. / B.Tech

आयु सीमा

18 – 30 वर्ष (श्रेणीवार छूट उपलब्ध)

वेतनमान

₹19,900 (Level 2) + भत्ते

चयन के चरण

CBT 1 → CBT 2 → CBAT → DV → Medical

आधिकारिक वेबसाइट

indianrailways.gov.in

RRB ALP Zone Wise Vacancy Details 2026 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के लिए रिक्तियों का एक विस्तृत और जोन-वार वितरण जारी किया है, जिसमें कुल 11,127 पदों को मंजूरी दी गई है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) को सर्वाधिक 1,625 रिक्तियां आवंटित की गई हैं, इसके बाद नार्दर्न रेलवे (NR) और सेंट्रल रेलवे (CR) का स्थान है। नीचे विस्तृत सारणी दी गई है:

रेलवे जोन

स्वीकृत रिक्तियां

East Coast Railway (ECoR)

1,625

Southern Railway (SR)

1,531

Central Railway (CR)

1,400

Northeast Frontier Railway (NFR)

1,276

Northern Railway (NR)

740

East Central Railway (ECR)

700

South Central Railway (SCR)

674

Eastern Railway (ER)

608

North Western Railway (NWR)

600

West Central Railway (WCR)

541

North Central Railway (NCR)

457

South Eastern Railway (SER)

250

South East Central Railway (SECR)

200

South Western Railway (SWR)

200

North Eastern Railway (NER)

214

Western Railway (WR)

105

CLW (प्रोडक्शन यूनिट)

6

कुल रिक्तियां (Grand Total)

11,127

When will Official RRB ALP Vacancy 2026 Notification Out?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के वार्षिक कैलेंडर और हालिया आधिकारिक गतिविधियों के अनुसार, 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में जारी होने की प्रबल संभावना है। 19 फरवरी 2026 को रेलवे बोर्ड द्वारा रिक्तियों को मंजूरी मिलने के बाद, अब अगला कदम ‘Nodal RRB’ (जैसे RRB जम्मू) द्वारा विस्तृत विज्ञापन प्रकाशित करना है। इसके बाद मार्च 2026 में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। परीक्षा कार्यक्रम की बात करें तो, CBT-1 परीक्षा जून से अगस्त 2026 के बीच आयोजित होने की उम्मीद है।

Explore our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.COM For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top