Apni Pathshala

RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025 Declared | Direct Link & Cut Off Marks

RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 Out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई NTPC ग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित कर दिया गया है। इस परिणाम में CBT 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है। इसके साथ प्रत्येक ज़ोन के लिए कट-ऑफ अंक और स्कोर कार्ड भी जारी किए गए हैं। इस आर्टिकल में रिजल्ट PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 Overview 

Railway Recruitment Board द्वारा आयोजित RRB NTPC Graduate Level Exam 2025 देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इस वर्ष इस भर्ती परीक्षा में लगभग 58 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 26 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और स्टेशन मास्टर जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति दी जाएगी। आज 19 सितंबर 2025 को बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से RRB NTPC Graduate Result 2025 जारी कर दिया गया है, जिसके साथ उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड और क्षेत्रवार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए गए हैं। परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों के रोल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण CBT 2 परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। 

संगठन

Railway Recruitment Board (RRB)

परीक्षा का नाम

RRB NTPC Graduate Level CBT 1 Exam 2025

कुल रिक्तियां

8,113

परीक्षा तिथि

5 जून 2025 से 24 जून 2025

आवेदन

लगभग 58 लाख

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार

लगभग 26 लाख

परिणाम जारी तिथि

19 सितंबर 2025

स्कोरकार्ड

19 सितंबर 2025 से

अगला चरण

CBT 2 (13 अक्टूबर 2025)

चयन प्रक्रिया

CBT 1 → CBT 2 → स्किल टेस्ट (CBAT) → डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन → मेडिकल टेस्ट

आधिकारिक वेबसाइट

rrbcdg.gov.in

RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 Download PDFs

Railway Recruitment Board ने RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 को क्षेत्रवार PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। प्रत्येक क्षेत्र की अलग-अलग सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है, जिससे उम्मीदवार अपने संबंधित RRB पोर्टल पर जाकर आसानी से परिणाम देख सकते हैं। सभी 21 जोनों के लिए परिणाम अलग-अलग उपलब्ध कराए गए हैं। नीचे दी गई तालिका में सभी 21 जोनों से संबंधित PDF डाउनलोड लिंक दिया गया है।

RRB Zone

Result PDF Download Link

RRB Ahmedabad

Click Here 

RRB Ajmer

Click Here 

RRB Bengaluru

Click Here 

RRB Bhopal

Click Here 

RRB Bhubaneswar

Click Here 

RRB Bilaspur

Click Here 

RRB Chandigarh

Click Here 

RRB Chennai

Click Here 

RRB Gorakhpur

Click Here 

RRB Guwahati

Click Here 

RRB Jammu-Srinagar

Click Here 

RRB Kolkata

Click Here 

RRB Malda

Click Here 

RRB Mumbai

Click Here 

RRB Muzaffarpur

Click Here 

RRB Prayagraj

Click Here 

RRB Patna

Click Here 

RRB Ranchi

Click Here 

RRB Secunderabad

Click Here 

RRB Siliguri

Click Here 

RRB Thiruvananthapuram

Click Here 

Download Steps for RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025

Railway Recruitment Board ने RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 को क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दिया है। परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। नीचे दी गई तालिका में इन चरणों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें अपनाकर आप अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

चरण

प्रक्रिया

1

सबसे पहले उस RRB क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जहाँ से आपने आवेदन किया था।

2

होमपेज पर उपलब्ध “RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3

लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने संबंधित क्षेत्र का नाम चुनें।

4

चयन करने के बाद Result PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

5

अब PDF में दिए गए रोल नंबर सूची को ध्यान से देखें।

6

अपने रोल नंबर को खोजने के लिए “Ctrl + F” का उपयोग करें और रोल नंबर दर्ज करें।

7

यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप CBT 2 के लिए चयनित हैं।

8

भविष्य की आवश्यकता के लिए परिणाम PDF को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 

Railway Recruitment Board ने RRB NTPC Graduate Result 2025 के साथ ही क्षेत्रवार और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। कट-ऑफ सूची PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है, जिसमें हर जोन के लिए न्यूनतम अंक अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। 

Click Here to Check RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 

FAQs: RRB NTPC Graduate Result 2025 

Q1. RRB NTPC Graduate Result 2025 कब जारी किया गया?

Railway Recruitment Board ने RRB NTPC Graduate Result 2025 को 19 सितंबर 2025 को घोषित किया है। यह परिणाम क्षेत्रवार PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर सूचीबद्ध किए गए हैं।

Q2. RRB NTPC Graduate Result 2025 कैसे देखें और डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC Graduate Result 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। PDF खोलने के बाद “Ctrl+F” का उपयोग करके आसानी से अपना रोल नंबर खोजा जा सकता है।

Q3. RRB NTPC Graduate Result 2025 घोषित होने के बाद अगला चरण क्या होगा?

RRB NTPC Graduate Result 2025 के बाद योग्य उम्मीदवारों को CBT 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी और इसके बाद स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होंगे।

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top