Apni Pathshala

RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 Out

RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 Out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 19 सितम्बर 2025 को RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा 2025 के लिए कट ऑफ जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने क्षेत्रवार कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित अंक से अधिक प्राप्त किए हैं, वे अब दूसरे चरण की परीक्षा CBT 2 के लिए पात्र है, जो 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 Overview 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्नातक स्तर की NTPC परीक्षा के प्रथम चरण CBT 1 का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में सफलतापूर्वक किया था और अब 19 सितम्बर 2025 को RRB NTPC Graduate CBT 1 परीक्षा का परिणाम, कट ऑफ अंक और स्कोरकार्ड सहित घोषित कर दिया गया है। यह कट ऑफ इस बात का मानक है कि किसी अभ्यर्थी को अगले चरण CBT 2 में बैठने के लिए कितने अंक हासिल करना अनिवार्य है। यह परीक्षा रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है और लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। ज्ञातव्य है कि CBT 1 केवल क्वालिफाइंग नेचर की परीक्षा है। केवल वही उम्मीदवार अगले चरण तक पहुँच पाएंगे जिन्होंने अपने जोन और श्रेणी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक अर्जित किए हैं। इसके बाद इस भर्ती के लिए CBT 2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, गणित तथा सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस चरण में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट में अहम भूमिका निभाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी मजबूत करनी चाहिए।

परीक्षा का नाम

RRB NTPC स्नातक CBT 1 परीक्षा 2025

आयोजन संस्था

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

परीक्षा तिथि

5 जून – 24 जून 2025

कट ऑफ जारी

19 सितम्बर 2025

परिणाम व स्कोरकार्ड

ऑनलाइन

अगला चरण

CBT 2 (ग्रेजुएट लेवल)

चयन प्रक्रिया

CBT 1 → CBT 2 → स्किल टेस्ट (CBAT) → डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन → मेडिकल टेस्ट

आधिकारिक वेबसाइट

rrbcdg.gov.in

RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 Download PDFs 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्नातक स्तर की NTPC CBT 1 परीक्षा का परिणाम और कट ऑफ अंक 19 सितम्बर 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। सभी अभ्यर्थी अपने-अपने जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड और कट ऑफ सूची को आसानी से डाउनलोड सकते हैं। बोर्ड ने हर जोन के लिए अलग-अलग लिंक सक्रिय किए हैं। उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर जाकर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद परिणाम तथा कट ऑफ सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। नीचे दी गई सारणी में सभी 21 जोनों की कट ऑफ डाउनलोड करने हेतु लिंक प्रदान किए गए हैं।

RRB Zone

Cut Off PDF Download Link

RRB Ahmedabad

Click Here 

RRB Ajmer

Click Here 

RRB Bengaluru

Click Here 

RRB Bhopal

Click Here 

RRB Bhubaneswar

Click Here 

RRB Bilaspur

Click Here 

RRB Chandigarh

Click Here 

RRB Chennai

Click Here 

RRB Gorakhpur

Click Here 

RRB Guwahati

Click Here 

RRB Jammu-Srinagar

Click Here 

RRB Kolkata

Click Here 

RRB Malda

Click Here 

RRB Mumbai

Click Here 

RRB Muzaffarpur

Click Here 

RRB Prayagraj

Click Here 

RRB Patna

Click Here 

RRB Ranchi

Click Here 

RRB Secunderabad

Click Here 

RRB Siliguri

Click Here 

RRB Thiruvananthapuram

Click Here 

Download Steps for RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अभ्यर्थी आसानी से अपने RRB NTPC Graduate CBT 1 कट ऑफ 2025 को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को ID और पासवर्ड संबंधी जानकारी भरकर स्कोरकार्ड और कट ऑफ अंक प्राप्त कर सकते है। 

चरण

प्रक्रिया

1

सबसे पहले अपने संबंधित RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2

होम पेज पर उपलब्ध “RRB NTPC Graduate CBT 1 Result & Cut Off 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3

लिंक खुलने के बाद लॉगिन पेज प्रदर्शित होगा, जहां अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि भरे।

4

आवश्यक विवरण सही ढंग से भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

5

स्क्रीन पर उम्मीदवार का परिणाम, स्कोरकार्ड और ज़ोनवार कट ऑफ सूची प्रदर्शित हो जाएगी।

6

उम्मीदवार कट ऑफ सूची को डाउनलोड कर PDF प्रारूप में सुरक्षित रख सकते हैं।

Factors Affecting RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025

कट ऑफ अंक हर वर्ष बदलते रहते हैं और यह कई महत्वपूर्ण कारणों पर आधारित होते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कट ऑफ निर्धारित करते समय सभी आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखा है ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष रहे। नीचे तालिका के माध्यम से वे प्रमुख कारक दिए गए हैं जो RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 को सीधे प्रभावित करते हैं।

रिक्तियों की संख्या

किसी भी जोन में जितनी अधिक रिक्तियां होती हैं, कट ऑफ अपेक्षाकृत कम रहती है, जबकि कम रिक्तियों वाले जोनों में कट ऑफ अधिक हो सकती है।

प्रश्न पत्र के स्तर पर 

यदि प्रश्न पत्र कठिन है तो कट ऑफ सामान्यतः कम जाती है, और सरल प्रश्न पत्र की स्थिति में कट ऑफ अधिक हो जाती है।

कुल अभ्यर्थियों की संख्या

जितने अधिक उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, प्रतियोगिता बढ़ती है और कट ऑफ स्वतः प्रभावित होती है।

शिफ्टवार नॉर्मलाइजेशन

अलग-अलग शिफ्टों में परीक्षा कठिनाई के अंतर को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन किया जाता है, जिससे अंतिम कट ऑफ प्रभावित होती है।

FAQs: RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 

Q1. RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 कब जारी किया गया है?
RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 को रेलवे भर्ती बोर्ड ने 19 सितम्बर 2025 को घोषित किया है। इसके साथ ही परिणाम और स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Q2. RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी अपने संबंधित RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण भरकर कट ऑफ देख सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड और कट ऑफ सूची प्रदर्शित हो जाएगी।

Q3. RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2025 किन आधारों पर तय किया गया है?
कट ऑफ तय करने में रिक्तियों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई स्तर, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और कुल अभ्यर्थियों की संख्या जैसे कारक शामिल हैं। साथ ही श्रेणीवार आरक्षण नीति भी अंतिम कट ऑफ को प्रभावित करती है।

Also Check: RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 Out

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top