Apni Pathshala

रूस-यूक्रेन युद्ध: संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों पर अमेरिका का रुख बदला

Download Today Current Affairs PDF

संदर्भ:

रूस-यूक्रेन युद्ध: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर रूसी आक्रमण की निंदा की और रूसी सेना की तत्काल वापसी की मांग की। इस प्रस्ताव का अमेरिका और रूस दोनों ने विरोध किया

रूस-यूक्रेन युद्ध पर UNGA प्रस्ताव: प्रमुख बिंदु

  • प्रस्ताव का शीर्षक: “यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति को बढ़ावा देना”
  • अमेरिका का रुख: अमेरिका उन 18 देशों में शामिल था, जिन्होंने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।
  • प्रमुख प्रावधान:
    • रूस को 2022 के युद्ध का आक्रांता घोषित किया।
    • यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता की पुष्टि की।
    • यह स्पष्ट किया कि बलपूर्वक या बल की धमकी देकर भूमि पर कब्जा अवैध है।
    • अंतर्राष्ट्रीय कानून के पालन और नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर जोर दिया।
    • रूस से तुरंत यूक्रेन से पीछे हटने और युद्ध समाप्त करने की मांग की।
  • विरोध करने वाले देश: अमेरिका, रूस, उत्तर कोरिया, हंगरी, इज़राइल और अन्य।

 यूक्रेन पर UNGA में अमेरिका का रुख:

  • UNSC में रूस के वीटो के कारण यूएनजीए (UNGA) बना मुख्य मंच।
  • युद्ध के बाद से अमेरिका ने छह ऐसे प्रस्तावों के पक्ष में मतदान किया।
  • रूस के वीटो के कारण यूएनजीए मुख्य मंच बना, जहां अमेरिका ने छह प्रस्तावों का समर्थन किया:
    • मार्च 2022: 141 देशों के साथ रूस की सैन्य कार्रवाई की निंदा, सेना हटाने की मांग।
    • मार्च 2022: 139 देशों के साथ यूक्रेन की संप्रभुता का समर्थन, रूस को सेना हटाने को कहा।
    • अप्रैल 2022: 93 देशों के साथ रूस की मानवाधिकार परिषद से सदस्यता निलंबित।
    • अक्टूबर 2022: 143 देशों के साथ रूस द्वारा यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जे की निंदा।
    • नवंबर 2022: 94-14 मतों से रूस से मुआवजा और बल प्रयोग बंद करने की मांग।
    • फरवरी 2023: 141-7 मतों से पारित प्रस्ताव में रूस से सेना हटाने की अपील

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के बारे में:

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) संयुक्त राष्ट्र (UN) के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
  • यह यूएन का मुख्य विचार-विमर्श, नीति निर्माण और प्रतिनिधित्व करने वाला अंग है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बहुपक्षीय चर्चा के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।
  • वैश्विक शांति, सुरक्षा, मानवाधिकार और अन्य अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा होती है।
  • इसमें संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देश शामिल हैं।
  • UNGA ही एकमात्र ऐसा UN अंग है जहां सभी सदस्य देशों को समान मताधिकार प्राप्त है।
  • यह गैर-सदस्य देशों को पर्यवेक्षक (Observer) का दर्जा दे सकता है।

प्रमुख कार्य:

  1. संयुक्त राष्ट्र के बजट की जिम्मेदारी।
  2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थायी सदस्य नियुक्त करना।
  3. संयुक्त राष्ट्र महासचिव की नियुक्ति।
  4. प्रस्तावों (Resolutions) के माध्यम से सिफारिशें देना।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top