Sahitya Akademi Bal Sahitya Puraskar 2025
संदर्भ
साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा कर दी है। यह सम्मान 14 नवंबर 2025 (बाल दिवस) को नई दिल्ली स्थित त्रिवेणी सभागार, तानसेन मार्ग पर एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव कौशिक, अध्यक्ष—साहित्य अकादमी द्वारा की जाएगी।
बाल साहित्य पुरस्कार 2025 विजेता सूची (भाषानुसार)
|
भाषा |
कृति का नाम |
विधा |
लेखक / लेखिका |
|
असमिया |
मैनाहंतार पद्य |
कविता |
सुरेंद्र मोहन दास |
|
बंगाली |
एखोनो गए कांता दये |
कहानियाँ |
त्रिदीब कुमार चट्टोपाध्याय |
|
बोडो |
खांथी ब्स्वन अर्व अखु दानई |
कहानियाँ |
बिनय कुमार ब्रह्मा |
|
डोगरी |
नन्हीं तोर |
कविता |
पी. एल. परिहार ‘शौक’ |
|
अंग्रेज़ी |
दक्षिण: साउथ इंडियन मिथ्स एंड फैबल्स रिटोल्ड |
कहानियाँ |
नितिन कुशलप्पा एम. पी. |
|
गुजराती |
तिनचक |
कविता |
कीर्तिदा ब्रह्मभट्ट |
|
हिंदी |
एक बटे बारह |
नॉन-फिक्शन/संस्मरण |
सुशील शुक्ला |
|
कन्नड़ |
नोटबुक |
लघुकथाएँ |
के. शिवलिंगप्पा हंडीहाल |
|
कश्मीरी |
शुरे ते त्चुरे ग्युश |
लघुकथाएँ |
इज़हार मुबाशिर |
|
कोंकणी |
बेलाबाईचो शंकर अनी वारिस कान्यो |
कहानियाँ |
नयना अदारकर |
|
मैथिली |
चुक्का |
लघुकथाएँ |
मुन्नी कामत |
|
मलयालम |
पेंगुइनुकालुडे वंकाराविल |
उपन्यास |
श्रीजीत मूथेदथ |
|
मणिपुरी |
अंगांगशिंग जी शन्नाबुंगशिदा |
नाटक |
शान्तो एम. |
|
मराठी |
अभयमाया |
कविता |
सुरेश गोविंदराव सावंत |
|
नेपाली |
शांति वन |
उपन्यास |
संगमू लेप्चा |
|
उड़िया |
केते फुला फूटिची |
कविता |
राजकिशोर पारही |
|
पंजाबी |
जद्दू पत्ता |
उपन्यास |
पाली खादिम (अमृत पाल सिंह) |
|
राजस्थानी |
पंखेरुव नी पीड़ा |
नाटक |
भोगीलाल पाटीदार |
|
संस्कृत |
बलविस्वम |
कविता |
प्रीति आर. पुजारा |
|
संताली |
सोना मिरू-अग संदेश |
कविता |
हरलाल मुर्मू |
|
सिंधी |
आसमानी परी |
कविता |
हीना अगनानी ‘हीर’ |
|
तमिल |
ओट्राई सिरगु ओविया |
उपन्यास |
विष्णुपुरम सर्वानन |
|
तेलुगु |
काबुरला देवता |
कहानी |
गंगीसेट्टी शिवकुमार |
|
उर्दू |
कौमी सितारे |
लेख |
ग़ज़नफ़र इक़बाल |
बाल साहित्य पुरस्कार क्या हैं?
- संकल्पना: बाल साहित्य पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जाने वाला वार्षिक सम्मान है, जिसका उद्देश्य भारत की विविध भाषाओं में बच्चों के लिए लिखे गए उत्कृष्ट साहित्य को प्रोत्साहित करना है। यह सम्मान 9–16 वर्ष आयु वर्ग के पाठकों के लिए लिखी गई रचनाओं को मान्यता देता है।
- शुरुआत: यह पुरस्कार वर्ष 2010 में शुरू किया गया ताकि भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में बाल साहित्य के विकास और गुणवत्ता को बढ़ावा मिले।
-
- दायरा: बाल साहित्य पुरस्कार कुल 24 भारतीय भाषाओं में प्रदान किया जाता है, जिनमें शामिल हैं— भारतीय संविधान की 22 अनुसूचित भाषाएँ, अंग्रेजी, राजस्थानी।
- उद्देश्य: इस पुरस्कार का प्रमुख उद्देश्य बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले साहित्य को बढ़ावा देना, क्षेत्रीय भाषाओं में रचनात्मक लेखन को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और विविधता को बाल साहित्य के माध्यम से समृद्ध करना है।
- पुरस्कार: इस पुरस्कार में विजेताओं को ₹50,000 की राशि एवं एक कांस्य पट्टिका (Bronze Plaque) प्रदान की जाती है।
- पात्रता मानदंड: साहित्य अकादमी के लिए पात्र लेखक का भारतीय नागरिक होना चाहिए तथा उनके द्वारा लिखी गई रचना मूल (Original) होनी चाहिए। पुस्तक पुरस्कार वर्ष से पूर्व पिछले पाँच वर्षों में प्रकाशित हुई हो।
- चयन प्रक्रिया: बाल साहित्य पुरस्कार की चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय, पारदर्शी और विशेषज्ञ-आधारित होती है। इसमें अलग-अलग भाषाओं में अलग एडवाइजरी बोर्ड पुस्तकों की समीक्षा करता है। मूल्यांकन का अंतिम निर्णय साहित्य अकादमी की सामान्य परिषद और निर्णायक मंडल द्वारा किया जाता है।
साहित्य अकादमी का परिचय
- साहित्य अकादमी भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था है, जिसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं में साहित्य के संरक्षण, संवर्धन और विकास को बढ़ावा देना है।
- यह एक स्वायत्त संस्था है जो देशभर में साहित्यिक रचनाकारों, शोधकर्ताओं और पाठकों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराती है।
- स्थापना: साहित्य अकादमी की शुरुआत 1954 में हुई। 1956 में यह संस्था Societies Registration Act, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत की गई। वर्तमान में यह स्वायत्त संस्था भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है।
- उद्देश्य: अकादमी की स्थापना का उद्देश्य भारतीय भाषाई साहित्य को एक राष्ट्रीय पहचान देना और उन्हें समकालीन विश्व साहित्य के मानकों के अनुरूप विकसित करना है। यह साहित्यिक रचनाओं के प्रकाशन, दस्तावेज़ीकरण और संरक्षण का कार्य भी करता है।
- संगठनात्मक ढाँचा: अकादमी का प्रबंधन निम्न संस्थागत संरचनाओं द्वारा सुनिश्चित किया जाता है—
- जनरल काउंसिल (General Council): सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्था।
- एग्जीक्यूटिव बोर्ड (Executive Board): प्रशासनिक और कार्यकारी निर्णय लेता है।
- फाइनेंस कमेटी: वित्तीय प्रबंधन।
- एडवाइजरी बोर्ड (भाषा-विशेष): साहित्यिक कृतियों का आकलन और चयन।
- अकादमी सचिव/प्रशासन: दैनिक कार्य और संगठनात्मक संचालन।

