Apni Pathshala

सरल AI

सरल AI | Saral AI

Saral AI

संदर्भ:

हाल ही में परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष के राज्य मंत्री द्वारा अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (ANRF) द्वारा विकसित की जा रही SARAL AI की प्रगति और भविष्य की रूपरेखा की समीक्षा की।

सरल AI के बारे में:

  • परिचय: SARAL AI, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) द्वारा विकसित एक आधुनिक प्लेटफॉर्म है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान से संबंधित कार्यों को सरलीकृत करने में सहायक है। 
  • पूरा नाम: सरलीकृत और स्वचालित अनुसंधान प्रवर्धन एवं अधिगम (Simplified and Automated Research Amplification and Learning)।
  • मुख्य उद्देश्य: जटिल वैज्ञानिक शोध पत्रों और पेटेंट को सरल, सुलभ और आकर्षक सामग्री में बदलना। 
  • तकनीक: इस प्लेटफॉर्म द्वारा अत्याधुनिक ‘जेनरेटिव एआई’ (Generative AI) मॉडलों का उपयोग किया जाता है। 

प्रमुख विशेषताएं:

  • बहुभाषी पहुँच: यह शोध सामग्री को 18 भारतीय भाषाओं (जैसे हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु आदि) में अनुवादित और अनुकूलित करता है।
  • विविध आउटपुट प्रारूप: शोध को केवल टेक्स्ट तक सीमित न रखकर इसे वीडियो, पॉडकास्ट, पोस्टर, रील और प्रेजेंटेशन में बदल देता है।
  • स्वचालित स्क्रिप्ट और वॉयसओवर: यह एआई का उपयोग करके शोध का सारांश तैयार करता है और प्राकृतिक लगने वाली आवाज़ में नरेशन प्रदान करता है।
  • AI Science & Engineering Open India Stack: यह प्लेटफॉर्म भारत के आगामी ‘ओपन इंडिया स्टैक’ का हिस्सा है, जो औषधि खोज, एयरोस्पेस, जलवायु विज्ञान और उन्नत सामग्री जैसे क्षेत्रों में नवाचार को गति देगा। 

प्रासंगिकता:

  • विज्ञान का लोकतंत्रीकरण: यह शोध को प्रयोगशालाओं से निकालकर आम नागरिकों, नीति निर्माताओं और उद्यमियों तक पहुँचाता है।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020: यह अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के विजन के अनुरूप है।
  • आत्मनिर्भर भारत: जटिल तकनीकों को सरल बनाकर यह घरेलू उद्योगों और स्टार्टअप्स को शोध परिणामों को समझने और अपनाने में मदद करता है।
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temper): सरल भाषा में जानकारी मिलने से छात्रों और समाज में जिज्ञासा और तर्कसंगत सोच को बढ़ावा मिलता है।

ANRF की अन्य पूरक पहलें

  • MAHA कार्यक्रम: प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उच्च-प्रभाव वाले परिणाम देने के लिए मिशन-संचालित पहल।
  • नोडल अधिकारियों की नियुक्ति: अनुसंधान प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए 250 संस्थानों में अधिकारियों की तैनाती।
  • PMECRG लाइटनिंग टॉक सीरीज: शोधकर्ताओं को अपने काम को संक्षिप्त और आकर्षक रूप में साझा करने के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करना। 

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top