SDG India Index 2023–24
संदर्भ:
उत्तर–पूर्वी भारत ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसे हाल ही में जारी NER SDG इंडेक्स में रेखांकित किया गया है। यह सूचकांक नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सहयोग से तैयार किया गया है।
SDG India Index 2023–24 (पूर्वोत्तर भारत केंद्रित रिपोर्ट)
परिचय:
- विकासकर्ता: NITI Aayog द्वारा संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में भारत की प्रगति को मापने हेतु बनाया गया एक प्रमुख उपकरण।
- District SDG Index 2023–24:
- NITI Aayog, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय (MoDoNER) और UNDP द्वारा संयुक्त रूप से जारी।
- 121 जिलों का मूल्यांकन किया गया (8 पूर्वोत्तर राज्यों से)।
- 17 में से 15 SDGs पर प्रदर्शन आँका गया।
उद्देश्य और महत्व:
- SDG लोकलाइजेशन में सहायता: राज्यों को उनके विकास कार्यक्रमों को SDG लक्ष्यों से जोड़ने में मार्गदर्शन।
- प्रदर्शन मापदंड: SDG लक्ष्य प्राप्ति में गैप की पहचान और प्राथमिकता निर्धारण में सहायक।
कुल प्रदर्शन (Overall Performance):
- Front Runner की श्रेणी प्राप्त करने वाले जिले: मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा के सभी जिले इस श्रेणी में।
- शीर्ष जिला: हनहथियाल (Hnahthial), मिजोरम।
- Front Runner जिलों का अनुपात: 2021–22 में 62% → 2023–24 में 85%
- प्रमुख क्षेत्रों में सुधार: गरीबी उन्मूलन, भूखमुक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता।
सरकारी योजनाओं का योगदान:
- जल जीवन मिशन
- स्वच्छ भारत मिशन
- Aspirational Districts Programme इन योजनाओं ने समग्र प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राज्यवार रुझान (State-Level Trends):
- शीर्ष 10 जिलों में योगदान:
- मिजोरम – 3 जिले
- त्रिपुरा – 3 जिले
- नागालैंड – 3 जिले
- सिक्किम – 1 जिला
- समान विकास:
- सिक्किम में सबसे कम अंतर शीर्ष व निचले जिलों के बीच – संतुलित प्रगति का संकेत।
- असम:
- 89% जिले Front Runner बने।
- अरुणाचल प्रदेश:
- मिश्रित प्रदर्शन, विशेषकर बुनियादी ढांचा और जलवायु कार्रवाई में पिछड़ापन।