Apni Pathshala

निद्रा रोग (Sleeping sickness) | Apni Pathshala

Sleeping sickness

Sleeping sickness

संदर्भ:

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषणा की है कि केन्या ने निद्रा रोग (स्लीपिंग सिकनेस) को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है।

नींद की बीमारी (Sleeping sickness) के बारे में:
  • परिचय – यह एक vector-borne disease (वाहक जनित रोग) है, जिसे Human African Trypanosomiasis (HAT) भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से सबसहारा अफ्रीका (Sub-Saharan Africa) में पाई जाती है।
  • कारण – यह रोग Trypanosoma वंश के प्रोटोजोआ परजीवी से होता है, जो tsetse मक्खी (Glossina) के काटने से मनुष्यों में फैलता है। यह मक्खी परजीवी को संक्रमित मनुष्यों या जानवरों से प्राप्त करती है।
  • जोखिम वाले लोग – ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले, विशेषकर कृषि, मछली पकड़ने, पशुपालन या शिकार पर निर्भर लोग सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं।
  • लक्षण –
    • बुखार
    • सिरदर्द
    • जोड़ों में दर्द
    • गंभीर अवस्था में मानसिक भ्रम, नींद-जागने के समय में गड़बड़ी, व्यवहार में बदलाव
  • गंभीरता – इलाज न मिलने पर यह रोग प्रायः घातक (fatal) होता है।
  • इलाज – सामान्य उपचार में Pentamidine और Nifurtimox जैसी दवाएं शामिल हैं।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top