Socotra Island
संदर्भ:
संयुक्त अरब अमीरात और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की फील्ड टीमों ने यमन के सोकोत्रा द्वीप पर व्यापक स्वास्थ्य मूल्यांकन के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
सोकोट्रा द्वीप (Socotra Island): प्रमुख तथ्य
- स्थान: यह एक दूरस्थ यमनी द्वीपसमूह है, जो अरब प्रायद्वीप से 380 किमी दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित है।
- भौगोलिक स्थिति: यह उत्तर–पश्चिम हिंद महासागर में अदन की खाड़ी के पास स्थित है, और लगभग 250 किमी तक फैला है। यह 4 द्वीपों और 2 चट्टानी टापुओं से मिलकर बना है, जिन्हें अक्सर अफ्रीका के हॉर्न का विस्तार माना जाता है।
- मुख्य द्वीप: सबसे बड़ा द्वीप लगभग 3,600 वर्ग किलोमीटर में फैला है और इसमें करीब 60,000 निवासी रहते हैं।
- जैव विविधता: सोकोट्रा अपनी अद्वितीय जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है — यहां की एक–तिहाई वनस्पति प्रजातियाँ केवल यहीं पाई जाती हैं और दुनिया के किसी और हिस्से में नहीं मिलतीं।
- संघर्ष की स्थिति: हालांकि यह पारिस्थितिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, सोकोट्रा यमन के गृहयुद्ध के कारण कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
- वैश्विक मान्यता: सोकोट्रा को 2008 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site) के रूप में मान्यता दी गई थी।
Download Today Current Affairs PDF