Apni Pathshala

सोमालीलैंड (Somaliland) | Apni Pathshala

Somaliland

Somaliland

संदर्भ:

26 दिसंबर 2025 को इज़रायल, सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र ‘सोमालीलैंड’ (Somaliland) को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश और संयुक्त राष्ट्र (UN) सदस्य बन गया है।

सोमालीलैंड (Somaliland) के बारे मे:

  • सोमालीलैंड (Somaliland), जिसे आधिकारिक तौर पर ‘सोमालीलैंड गणराज्य’ कहा जाता है, अफ्रीका के हॉर्न (Horn of Africa) में स्थित एक स्व-घोषित स्वतंत्र क्षेत्र है।
  • यह अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी तट पर, अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) के किनारे स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम में जिबूती, दक्षिण और पश्चिम में इथियोपिया और पूर्व में सोमालिया (पुंटलैंड क्षेत्र) स्थित है।
  • इसकी राजधानी हर्गेइसा (Hargeisa) है। बरबेरा (Berbera) इसका प्रमुख रणनीतिक बंदरगाह शहर है।
  • इसका क्षेत्रफल लगभग 1,76,120 वर्ग किमी है और 2024 तक इसकी जनसंख्या लगभग 62 लाख अनुमानित है। 
  • इसकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पशुधन (livestock) के निर्यात, विदेशों में रह रहे प्रवासियों द्वारा भेजे गए धन (remittances) और दूरसंचार पर आधारित है। 

सोमालीलैंड का इतिहास और स्थिति:

  • सोमालीलैंड पूर्व में एक ब्रिटिश प्रोटेक्टोरेट (संरक्षित राज्य) था। 26 जून 1960 को इसे स्वतंत्रता मिली, जिसे इज़रायल सहित 35 देशों ने मान्यता दी थी।
  • इसके बाद 1 जुलाई 1960 को यह इतालवी सोमालिया के साथ मिलकर ‘सोमाली गणराज्य’ बना। हालांकि, 1991 में गृहयुद्ध के दौरान इसने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी।
  • सोमालिया के सैन्य तानाशाह सियाद बर्रे के शासन में सोमालीलैंड के ‘इसहाक कबीले’ (Isaaq clan) के साथ भेदभाव और हिंसा हुई।
  • इसके बाद 1991 में बर्रे शासन के पतन और गृहयुद्ध के बाद, सोमालीलैंड ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी।  इसके पास अपनी चुनी हुई सरकार, संविधान, स्वतंत्र न्यायपालिका, सेना और अपनी मुद्रा (सोमालीलैंड शिलिंग) है।
  • इज़रायल से पहले किसी भी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश ने इसे औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी थी। हालांकि, ताइवान और इथियोपिया जैसे देशों के साथ इसके अनौपचारिक और वाणिज्यिक संबंध हैं। 

इसका भू-राजनीतिक महत्व:

  • लाल सागर का द्वार: सोमालीलैंड की तटरेखा लाल सागर और अदन की खाड़ी के बीच के व्यापारिक मार्ग पर स्थित है, जो ‘बाब-अल-मंडेब’ जलडमरूमध्य के पास है।
  • बरबेरा बंदरगाह: यह बंदरगाह इथियोपिया जैसे भू-आबद्ध (landlocked) देशों के लिए समुद्र तक पहुँचने का प्रमुख मार्ग है। जनवरी 2024 में, इथियोपिया ने इस बंदरगाह के उपयोग के लिए सोमालीलैंड के साथ एक समझौता भी किया था।
  • सुरक्षा गठबंधन: सोमालीलैंड कट्टरपंथी इस्लामी समूहों (जैसे अल-शबाब) और चीन के प्रभाव का विरोध करता है, जो इसे इज़रायल और पश्चिम का एक स्वाभाविक सहयोगी बनाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top