Apni Pathshala

स्पेस साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क (Space Cyber ​​Security Framework) | UPSC Preparation

Space Cyber ​​Security Framework

Space Cyber ​​Security Framework

संदर्भ:

हाल ही में भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) और SIA-India (Satcom Industry Association) ने भारत के बढ़ते अंतरिक्ष क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए एक व्यापक ‘स्पेस साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क’ जारी किया।

स्पेस साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क के बारे में:

  • परिभाषा: यह एक व्यापक परामर्शदाता ढांचा है, जो भारत की अंतरिक्ष संपत्तियों, संचार प्रणालियों और संबंधित बुनियादी ढांचे को उभरते साइबर खतरों से बचाने के लिए तकनीकी और परिचालन दिशा-निर्देश निर्धारित करता है। 
  • जारीकर्ता: CERT-In: इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत भारत की राष्ट्रीय नोडल एजेंसी और SIA-India: अंतरिक्ष क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख औद्योगिक निकाय। 

उद्देश्य:

    • लचीलापन (Resilience): भारतीय अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में सक्रिय जोखिम प्रबंधन और जवाबदेही की संस्कृति विकसित करना।
    • सुरक्षित-बाय-डिजाइन: अंतरिक्ष प्रणालियों के विकास के पहले चरण से ही सुरक्षा सुनिश्चित करना।
    • राष्ट्रीय सुरक्षा: रिमोट और रणनीतिक क्षेत्रों में निर्बाध कनेक्टिविटी और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करना। 

प्रावधान:

    • खंड-वार नियंत्रण (Segment-wise Controls): यह फ्रेमवर्क तीन मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित है:
      • स्पेस सेगमेंट: उपग्रह पेलोड और कमांडिंग।
      • ग्राउंड सेगमेंट: मिशन कंट्रोल सेंटर और गेटवे।
      • लिंक सेगमेंट: उपग्रह और ग्राउंड स्टेशन के बीच संचार।
  • खतरा मूल्यांकन: सिग्नल जैमिंग (Jamming), स्पूफिंग (Spoofing), अनधिकृत कमांड अपलिंक और फर्मवेयर हेरफेर जैसे खतरों की पहचान करना।
  • रिपोर्टिंग प्रोटोकॉल: साइबर सुरक्षा घटनाओं या विसंगतियों का पता चलने के 6 घंटे के भीतर CERT-In को अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना।
  • सुरक्षा मॉडल: ‘जीरो-ट्रस्ट आर्किटेक्चर’ (Zero Trust Architecture) और उन्नत एन्क्रिप्शन मानकों को अपनाना। 

महत्व:

  • रणनीतिक स्वायत्तता: अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी (जैसे- स्काईरूट, पिक्सेल) के बीच यह सुरक्षा मानकों को एकरूपता प्रदान करता है।
  • वैश्विक मानक: यह भारत को अंतरिक्ष सुरक्षा में वैश्विक अग्रणी के रूप में स्थापित करता है, जो ‘इंडियन स्पेस पॉलिसी 2023’ के लक्ष्यों के अनुरूप है।
  • आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा: विदेशी हार्डवेयर पर निर्भरता से जुड़े साइबर जोखिमों को कम करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला की जांच को मजबूत करता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top