Apni Pathshala

SSC CHSL Tier I Result 2026 Out

SSC CHSL Tier I Result 2026 Out

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 27 फरवरी 2026 को SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 2025-26 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। 12 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। 

SSC CHSL Tier I Result 2026 Overview 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 27 फरवरी 2026 को SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक तौर पर अपनी वेबसाइट ssc.gov.in पर घोषित कर दिया है। नवंबर 2025 में आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3,131 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पद शामिल हैं। SSC द्वारा आयोजित टियर 1 परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 41,465 उम्मीदवारों को टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। टियर 1 परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की है, जिसके अंक अंतिम चयन में नहीं जुड़ेंगे। सफल उम्मीदवारों के लिए टियर 2 परीक्षा मार्च या अप्रैल 2026 में आयोजित की जा सकती है, जिसके लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी होगा।

भर्ती निकाय

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)

परीक्षा का नाम

CHSL Examination, 2025

कुल रिक्तियां

3,131 पद

टियर 1 परीक्षा तिथियां

12 नवंबर से 30 नवंबर 2025

रिजल्ट घोषित तिथि

27 फरवरी 2026

चयन के चरण

टियर 1 (CBT), टियर 2 (CBT + Typing), DV

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC CHSL Tier I Result 2026 Download Link 

उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपनी योग्यता स्थिति (Qualifying Status) चेक कर सकते हैं:

SSC CHSL Tier 1 Result 2025-26 PDF Link List 1st

SSC CHSL Tier 1 Result 2025-26 PDF Link List 2nd

SSC CHSL Tier 1 Result 2025-26 PDF Link List 3rd

How to Download SSC CHSL Tier I Result 2026?

आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले SSC की नई वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

​रिजल्ट सेक्शन: होमपेज पर ऊपर दिए गए ‘Results’ टैब पर क्लिक करें।

​CHSL का चयन: रिजल्ट विंडो में ‘CHSL’ विकल्प चुनें।

​पीडीएफ लिंक: “Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 (Tier-I) – List of Shortlisted Candidates” के सामने ‘Click Here’ पर क्लिक करें।

​सर्च करें: पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करके सर्च करें।

​सेव करें: यदि आपका नाम सूची में है, तो भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

SSC CHSL Tier I Cut Off 2026

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 2025-26 के लिए आयोग ने श्रेणी-वार आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। नीचे तालिका में एलडीसी/जेएसए और डीईओ प्रत्येक पदों के लिए कट ऑफ अंक अलग-अलग और श्रेणीवार उपल्ब्ध कराए गए हैं। 

श्रेणी (Category)

List 1: LDC/JSA/Clerk

List 2: DEO (Science)

List 3: DEO (Others)

अनारक्षित (UR)

144.25858

169.54438

165.26551

ओबीसी (OBC)

143.83055

169.49507

165.26551

ईडब्ल्यूएस (EWS)

141.42492

169.54438

163.76792

अनुसूचित जाति (SC)

125.40321

158.32451

152.12450

अनुसूचित जनजाति (ST)

115.25410

154.21450

145.32100

ईएसएम (ESM)

78.23008

133.93856

126.84662

FAQs: SSC CHSL Tier I Result 2026

  1. SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट 2026 कब जारी हुआ?

उत्तर: SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से 27 फरवरी 2026 को आयोग की वेबसाइट पर घोषित किया गया है।

  1. SSC CHSL टियर 1 व्यक्तिगत स्कोरकार्ड कब जारी किए जाएंगे?

उत्तर: आयोग द्वारा SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट 2026 के स्कोरकार्ड सामान्यतः परिणाम के 3-7 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाते हैं।

  1. SSC CHSL टियर 1 में कितने अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है?

उत्तर: इस बार रिक्तियों की संख्या और कट-ऑफ के आधार पर कुल 41,465 उम्मीदवार को टियर 2 के लिए सफल घोषित किया गया है, जिसकी विस्तृत संख्या रिजल्ट पीडीएफ के साथ नोटिस में उपलब्ध है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.COM For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top