Apni Pathshala

SSC JHT Recruitment 2026 Out

SSC JHT Recruitment 2026 Out

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 23 अप्रैल 2026 को संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (Combined Hindi Translators Examination 2026) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने वर्तमान में 84 संभावित रिक्तियों की घोषणा की है, जिन्हें भविष्य में विभाग की आवश्यकताओं के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

Overview: SSC JHT Recruitment 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 23 अप्रैल 2026 को संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (Combined Hindi Translators Examination 2026) के कुल 84 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती ग्रुप ‘B’ नॉन-गजेटेड पदों के लिए है, जहाँ अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों वाली लिखित परीक्षा (पेपर-1 और पेपर-2) के माध्यम से किया जाएगा। पेपर-1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) का आयोजन अगस्त-सितंबर 2026 में संभावित है। 

भर्ती निकाय

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)

परीक्षा का नाम

संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026

कुल रिक्तियां

84 पद

श्रेणी 

ग्रुप B, गैर-राजपत्रित

आवेदन प्रारंभ तिथि

23 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

14 मई 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

15 मई 2026

पेपर-1 (CBT) परीक्षा तिथि

अगस्त – सितंबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC JHT Recruitment 2026: Eligibility Criteria 

SSC JHT परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी विशिष्ट है, क्योंकि इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर उत्कृष्ट पकड़ की आवश्यकता होती है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता:

​जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर: अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी/हिंदी के साथ हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर डिग्री। वैकल्पिक रूप से, डिग्री स्तर पर अनुवाद में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट या 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

​सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर: मास्टर डिग्री के साथ-साथ अनुवाद कार्य में 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

आयु सीमा:

अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए (अर्थात जन्म 02-08-1996 से पहले और 01-08-2008 के बाद का न हो)।

SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए 18 – 35 वर्ष (5 साल की छूट); OBC के लिए 18 – 33 वर्ष निर्धारित है।

SSC JHT Recruitment 2026: Selection Process 

इस भर्ती परीक्षा में चयन प्रक्रिया के अंतर्गत दो मुख्य पेपर शामिल हैं। अभ्यर्थियों को पेपर-1 में प्राप्त अंकों के आधार पर पेपर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पेपर-I का वेटेज 50% है, जबकि पेपर-II के अंक पूरे हैं। अंतिम मेरिट लिस्ट दोनों पेपरों के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

पेपर-1 (Computer Based Test): वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न। इसमें सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 200 (100+100) प्रश्न, 200 अंकों की होगी। पेपर-1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगा।

​पेपर-2 (Descriptive): अनुवाद और निबंध लेखन (Pen and Paper Mode)। यह पेपर भी कुल 200 अंकों का होगा। द्वितीय प्रश्नपत्र में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

​दस्तावेज़ सत्यापन (DV): संबंधित विभागों द्वारा किया जाने वाला सत्यापन।

SSC JHT Recruitment 2026: Salary Structure

SSC JHT के पदों पर वेतन 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल के अनुसार दिया जाता है, जिसमें मूल वेतन के अलावा HRA, DA और TA जैसे भत्ते शामिल होते हैं।

पद का नाम (Post Name)

पे-लेवल (Pay Level)

पे-स्केल (Pay Scale)

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर / JTO

लेवल-6

₹35,400 – ₹1,12,400

सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर

लेवल-7

₹44,900 – ₹1,42,400

SSC JHT Recruitment 2026: Application Fee 

वर्ग

शुल्क

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष)

100 रुपये/-

महिलाएँ / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग / पूर्व सैनिक

छूट प्राप्त (कोई शुल्क नहीं)

भुगतान का तरीका

भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो/रुपे डेबिट कार्ड

How to Apply for SSC JHT Recruitment 2026?

इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

पंजीकरण: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और ‘OTR’ (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करें।

​लॉगिन: अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

​आवेदन: ‘Apply’ सेक्शन में जाकर “Combined Hindi Translators Exam 2026” का चयन करें। सभी विवरण व्यक्तिगत, शैक्षिक, अतिरिक्त जानकारी भरे।

​दस्तावेज़: अपनी नवीनतम फोटो (लाइव फोटो कैप्चर) और हस्ताक्षर अपलोड करें।

​भुगतान: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें। आवेदन का प्रिंटआउट डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

FAQs: SSC JHT Recruitment 2026

प्रश्न 1: एसएससी JHT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हुए हैं?

उत्तर: इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से सक्रिय हो गई है। उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं।

प्रश्न 2: एसएससी JHT 2026 के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि क्या है?

उत्तर: आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 निर्धारित की गई है। ध्यान रहे कि आवेदन केवल रात 11:00 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

प्रश्न 3: इस साल JHT भर्ती के माध्यम से कुल कितने पदों को भरा जाना है?

उत्तर: एसएससी ने कुल 84 रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत जूनियर हिंदी अनुवादक, सीनियर हिंदी अनुवादक और जूनियर अनुवाद अधिकारी जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

प्रश्न 4: एसएससी JHT 2026 परीक्षा के लिए आयु संबंधी पात्रता क्या है?

उत्तर: आवेदक की आयु 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top