Apni Pathshala

SSC MTS Havaldar Final Result 2026 Out

SSC MTS Havaldar Final Result 2026

SSC MTS Havaldar Final Result 2026 Out

Staff Selection Commission (SSC) ने 7 अक्टूबर 2026 को Havaldar post के लिए SSC MTS Additional Result 2026 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब Staff Selection Commission Official Website पर जाकर अपना रिजल्ट देख कर सकते हैं और Merit List PDF में अपना Roll Number search कर सकते हैं।

SSC MTS Havaldar Final Result 2026 Overview 

7 अक्टूबर 2026 को जारी Final Result Multi Tasking (Non-Technical) Staff और Havaldar Recruitment 2026 के अंतर्गत जारी किया गया है, जिसके तहत कुल 7,948 Vacancies निकाली गई थीं। इस भर्ती परीक्षा (CBT) का आयोजन 4 से 19 फरवरी 2026 तक किया गया था। परीक्षा में कुल 8,04,633 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके बाद, 3 अगस्त 2026 को लिखित परीक्षा का घोषित किया गया, जिसमें 8,071 पात्र उम्मीदवारो को Physical Efficiency Test (PET) / Physical Standard Test (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालाँकि, 727 उम्मीदवारो का परिणाम संदिग्ध गतिविधियों (Suspected Malpractices) के कारण रोक दिया गया था। Central Administrative Tribunal (CAT-PB) से आंशिक राहत मिलने के बाद, आयोग ने आज 7th October 2026 को Additional Result जारी किया है। इस Additional Result के माध्यम से 542 अतिरिक्त उम्मीदवारों को PET/PST चरण के लिए क्वालीफाई घोषित किया गया है, जबकि 15 उम्मीदवारों का परिणाम पुलिस जांच के कारण Sealed Cover में रखा गया है। आज जारी किया गया Result PDF मुख्य रूप से इन नए सफल उम्मीदवारो के Roll Number और Names को दर्शाता है।

Recruiting BodyStaff Selection Commission (SSC)
Exam NameSSC MTS & Havaldar Exam 2025-26
Total Vacancies7,948
CBT Exam Dates4 से 19 फरवरी 2026
Initial Result Date3 अगस्त 2026
Additional Result Date7 अक्टूबर 2026
Candidates Shortlisted Earlier8,071
Additional Shortlisted Candidates542
Total Shortlisted for PET/PST8,613
Result Status & FormatReleased (PDF Format)
Official Websitessc.gov.in

SSC MTS Additional Result 2026 PDF Download Link

SSC MTS पद के लिए Final Additional Result PDF को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे direct Link प्रदान किए हैं, जहाँ से आप SSC MTS Additional Result 2025-26 List PDF डाऊनलोड कर सकते हैं:

SSC MTS Havaldar Additional Result 2025-26 List PDF

Details Mentioned on the SSC MTS Result 2026 PDF

जब आप Result PDF download करेंगे, तो आपको उसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण details को ध्यानपूर्वक verify करना होगा: Name of the Commission (Staff Selection Commission), Examination Name, Candidate’s Name, Roll Number, Category Name (जिसके तहत उम्मीदवार ने apply किया है)।

How to Download SSC MTS Havaldar Result 2026?

SSC MTS Havaldar Result 2026 को आसानी से डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई तालिका में स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को समझाया गया है:

Step 1सबसे पहले Staff Selection Commission (SSC) की Official Website ssc.gov.in को अपने वेब ब्राउज़र में खोलें।
Step 2वेबसाइट का होमपेज लोड होने के बाद, मेनू बार में दिखाई देने वाले “Result” Section पर क्लिक करें।
Step 3रिजल्ट पेज पर विभिन्न परीक्षाओं के विकल्प मिलेंगे, वहाँ से “MTS” Examination Tab को सिलेक्ट करें।
Step 4अब “MTS & Havaldar Examination 2026 Additional Result PDF” वाले सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
Step 5क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की Merit List PDF File को अपने डिवाइस में Download करके सुरक्षित सेव करें।
Step 6अंत में, डाउनलोड की गई PDF को खोलें और Ctrl + F कमांड का उपयोग करके अपना Roll Number search करें।

What’s Next After the SSC MTS Havaldar Result 2026?

CBT क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुनी गई पोस्ट के आधार पर अगले Stage में शामिल होना होगा:

For MTS Post: इस post के लिए सीधे Document Verification (DV) प्रक्रिया होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अपने original age, qualification और category certificates ले जाने होंगे।
For Havaldar Post: इन उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) से गुजरना होगा।

SSC Havaldar Physical Test (PET/PST) Requirements

Havaldar post के लिए शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण के नियम निम्नलिखित हैं:

Physical Standard Test (PST):
Male Candidates: Height कम से कम 157.5 cm होनी चाहिए (Garhwals, Assamese, Gorkhas, और ST को 5 cm की छूट)। Chest बिना फुलाए 76 cm और minimum expansion 5 cm होना अनिवार्य है।
Female Candidates: Height कम से कम 152 cm होनी चाहिए (Garhwals, Assamese, Gorkhas, और ST को 2.5 cm की छूट)। Weight न्यूनतम 48 kg होना चाहिए (निर्धारित श्रेणियों को 2 kg की छूट)।
Physical Efficiency Test (PET):
Walking (पुरुष): 15 मिनट में 1600 metres चलना होगा।
Walking (महिला): 20 मिनट में 1 km चलना होगा।
Cycling (पुरुष): 30 मिनट में 8 km की साइकिलिंग।
Cycling (महिला): 25 मिनट में 3 km की साइकिलिंग।

SSC MTS Cut Off Marks

आयोग ने Result के साथ ही Cut Off Marks भी category-wise जारी किए हैं। यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान (Tie) होते हैं, तो निम्नलिखित Tie Resolution criteria अपनाया गया है: Session II के General Awareness सेक्शन में अधिक normalise अंक पाने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। Session II में कुल उच्च normalised अंक देखे जाएंगे। Date of Birth के आधार पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी। अंत में, उम्मीदवारों के नाम का Alphabetical Order देखा जाएगा।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. SSC MTS Havaldar Final Result 2026 कब जारी हुआ?

    यह Additional Result 7th October 2026 को जारी किया गया है, जबकि इससे पहले का परिणाम 3rd August को आया था।

  2. SSC MTS Havaldar Final Result 2026 कैसे Check करें?

    आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर Result PDF डाउनलोड करें और Ctrl + F से अपना Roll Number या नाम Search करें।

  3. SSC MTS Final Result 2026 कहाँ जारी किया गया है?

    यह परिणाम Staff Selection Commission (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के Result सेक्शन में ऑनलाइन जारी किया गया है।

  4. SSC Havaldar Final Result 2026 में कितने Candidates का Selection हुआ?

    अतिरिक्त परिणाम में 542 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इन्हें मिलाकर PET/PST के लिए कुल 8,613 candidates shortlist हुए हैं।

  5. SSC MTS Havaldar Final Result 2026 में Cut Off कितनी रही?

    इसकी आधिकारिक Category-wise Cut Off Marks की सूची रिजल्ट PDF के साथ ssc.gov.in पर अलग से जारी की गई है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top