Apni Pathshala

SSC MTS Result 2026 Out

SSC MTS Result 2026

SSC MTS Result 2026 Out

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC MTS Result 2026 आज 3 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया गया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले हवलदार पद के उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

SSC MTS Result 2026 Overview 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 3 अगस्त 2026 को हवलदार पद (केवल) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किया है। इस चरण में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पद का रिजल्ट शामिल नहीं है, जिसे आयोग द्वारा जल्द ही अलग से जारी किया जाएगा। हवलदार पद की इस परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 36,19,834 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 8,04,633 छात्र कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उपस्थित हुए। उसी के तहत आयोग द्वारा यह परीक्षा परिणाम आज PDF प्रारूप में अपलोड कर दिया गया है, जिसमें उत्तीर्ण होने वाले सभी शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और श्रेणी-वार न्यूनतम योग्यता अंक शामिल हैं। अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के आयोग ने कुल 8,071 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।

भर्ती बोर्ड का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नामSSC MTS एवं हवलदार परीक्षा 2026
CBT परीक्षा की तिथियां4 फरवरी से 20 फरवरी 2026
कुल प्राप्त आवेदन36,19,834
परीक्षा में शामिल छात्र8,04,633
हवलदार रिजल्ट जारी तिथि3 अगस्त 2026
अगले चरण के लिए चयनित8,071 उम्मीदवार (हवलदार PET/PST हेतु)
MTS रिजल्ट की स्थितिजल्द ही अलग से जारी होगा
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC MTS Havaldar Result PDF Direct Link

आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे आधिकारिक परिणाम का सीधा लिंक उपलब्ध कराया है। दिए गए SSC MTS Havaldar Result PDF Direct Link पर क्लिक करके आप आसानी से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।

SSC MTS Havaldar Result PDF Direct Link (List I)
SSC MTS Havaldar Result PDF Direct Link (List II)
SSC MTS Havaldar Result PDF Direct Link (List III)

How to Download SSC MTS Result 2026?

सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के मुख्य होमपेज पर ऊपर की ओर दिखाई दे रहे “Results” टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद परीक्षाओं की सूची में से “MTS” सेक्शन का चयन करें।
अब “MTS & Havaldar Examination 2026 Result” वाले डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही चयनित उम्मीदवारों की पूरी परिणाम PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
इस खुली हुई PDF फाइल में अपना नाम या रोल नंबर जांचने के लिए कीबोर्ड से Ctrl + F दबाएं।
सर्च बॉक्स में अपना Roll Number दर्ज करें; यदि आपका नंबर लिस्ट में है, तो आप सफल हो चुके हैं।
भविष्य के संदर्भ और शारीरिक परीक्षण के लिए इस रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

SSC MTS Hawaldar Cut Off 2026

SSC MTS Cut Off 2026 PDF 

What Next After SSC MTS CBT 2026?

CBT परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए उपस्थित होना होगा। इस शारीरिक परीक्षण के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

गतिविधि (Physical Activity)पुरुष उम्मीदवार (Male)महिला उम्मीदवार (Female)
पैदल चलना (Walking)15 मिनट में 1600 मीटर20 मिनट में 1 किलोमीटर
साइकिल चलाना (Cycling)30 मिनट में 8 किलोमीटर25 मिनट में 3 किलोमीटर
वर्गऊंचाईछातीवज़न
पुरुष उम्मीदवार157.5 सेमी (गढ़वाल, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 सेमी की छूट दी जा सकती है)अविस्तारित: 76 सेमीन्यूनतम विस्तार: 5 सेमी
महिला उम्मीदवार152 सेमी (गढ़वाल, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 2.5 सेमी की छूट दी जा सकती है)लागू नहीं48 किलोग्राम (गढ़वाल, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 2 किलोग्राम की छूट दी जा सकती है)

FAQs:

  1. SSC MTS रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Result” टैब पर क्लिक करें। MTS परीक्षा परिणाम की PDF लिंक डाउनलोड करे।

  2. SSC MTS 2026 का फाइनल रिजल्ट कब जारी होगा?

    आयोग ने 3 अगस्त 2026 को केवल हवलदार पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उनका परिणाम भी आयोग द्वारा बहुत जल्द अलग से आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया जाएगा।

  3. हवलदार पद के लिए अगले चरण (PET/PST) का एडमिट कार्ड कब आएगा?

    CBT परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए 8,071 उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। 

  4. SSC MTS भर्ती 2026 में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स क्या हैं

    परीक्षा को पास करने के लिए श्रेणी-वार न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग (UR) के लिए न्यूनतम 30%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 25%, तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व अन्य सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए न्यूनतम 20% अंक लाना अनिवार्य है।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top