Apni Pathshala

SSC Stenographer 2025 Final Result Out

SSC Stenographer 2025 Final Result Announced

SSC Stenographer 2025 Final Result Out

SSC Stenographer Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आज 25 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. अंतिम परिणाम के साथ ही आयोग ने आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं.

SSC Stenographer 2025 Final Result Announced

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ भर्ती परीक्षा 2025 के तहत 1590 रिक्त पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसकी कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBE) 06 से 08 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई थी. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 28 और 29 जनवरी 2026 को स्किल टेस्ट (Stenography Skill Test) आयोजित किया गया. स्किल टेस्ट उत्तीर्ण करने के बाद आयोग द्वारा उम्मीदवारों से 05 से 08 मई 2026 तक ऑनलाइन ‘ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस’ (Option-cum-Preference Form) भरवाए गए थे. पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया और स्लाइडिंग मैकेनिज्म की समीक्षा पूर्ण होने के बाद, आज 25 अगस्त 2026 को अंतिम परिणाम की घोषणा की गई है, जिसमें कुल सफल उम्मीदवारों की सूची; जिसमें सफल उम्मीदवार का रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, आवंटित विभाग और उनकी मेरिट रैंक शामिल है. 

भर्ती बोर्ड का नामकर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission – SSC)
परीक्षा का नामस्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025
लिखित परीक्षा तिथि06 – 08 अगस्त 2025
स्किल टेस्ट की तिथि28 और 29 जनवरी 2026
प्रेफरेंस फॉर्म भरने की तिथि05 मई से 08 मई 2026
फाइनल रिजल्ट घोषित तिथि25 अगस्त 2026
परिणाम का प्रकारफाइनल मेरिट लिस्ट (PDF फॉर्मेट)
आधिकारिक वेबसाइटSSC Official Website

SSC Stenographer 2025 Final Result Download Link

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ का फाइनल रिजल्ट PDF फॉर्मेट में आधिकारिक सर्वर पर अपलोड कर दिया गया है. सभी उम्मीदवार अब लॉगिन करके या सीधे मेरिट सूची डाउनलोड कर अपना नाम और रोल नंबर देख सकते हैं. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हमने नीचे सीधे परिणाम डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया है, जिस पर क्लिक करके आप आसानी से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं: 

Download SSC Stenographer 2025 Final Result PDF

How to Download SSC Stenographer C & D Final Result 2026?

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए विस्तृत चरणों (Steps) का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:

चरण 1: सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
चरण 2: होमपेज के ऊपरी हिस्से में दिए गए “Result” वाले विकल्प या टैब पर क्लिक करें.
चरण 3: रिजल्ट सेक्शन में जाने के बाद “Stenographer Grade ‘C’ & ‘D'” परीक्षा वाले लिंक को चुनें.
चरण 4: अब आपके सामने “Stenographer Grade C & D 2025 Final Result / FRTA” का एक सक्रिय लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
चरण 5: क्लिक करते ही अंतिम चयन सूची की एक PDF फाइल आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी.
चरण 6: पीडीएफ फाइल खोलें और अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करके सर्च करें.
चरण 7: यदि आपका रोल नंबर सूची में हाइलाइट होता है, तो आपका अंतिम चयन हो चुका है। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.

SSC Stenographer Final Cut Off Marks 2026

अंतिम परिणाम के साथ ही आयोग ने कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं. यह कट-ऑफ कंप्यूटर आधारित परीक्षा के प्राप्तांकों और स्किल टेस्ट के क्वालिफाइंग मानकों के आधार पर तय की गई है। आप नीचे दिए गए सीधे आधिकारिक लिंक पर जाकर न्यूनतम अर्हता अंक और कट-ऑफ लिस्ट की जांच कर सकते हैं: 

Check SSC Stenographer 2025 Official Cut-Off Marks List

What Next: परिणाम के बाद आगे की प्रक्रिया?

अंतिम मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले सभी सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV) प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके बाद, उनके द्वारा भरे गए प्रेफरेंस और प्राप्त रैंक के अनुसार उन्हें संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में रिक्त पदों पर अंतिम नियुक्ति और पदस्थापना सौंपी जाएगी।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. SSC Stenographer Final Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

    अभ्यर्थी अपना अंतिम परिणाम देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं, वहाँ उपलब्ध Result Tab के अंतर्गत स्टेनोग्राफर विकल्प को चुनकर मेरिट सूची की PDF File डाउनलोड कर सकते हैं।

  2. SSC Stenographer Merit List PDF में कौन सी जानकारियां दी गई हैं?

    आयोग द्वारा जारी की गई इस अंतिम चयन सूची में सफल उम्मीदवारों के Roll Number, Candidate Name, Category Code के साथ-साथ उन्हें आवंटित किए गए विशिष्ट Department और उनकी Merit Rank की पूरी जानकारी दर्ज होती है।

  3. उम्मीदवार SSC Stenographer Cut Off Marks कहाँ से देख सकते हैं?

    सभी श्रेणियों के आधिकारिक कट-ऑफ अंक परिणाम के साथ ही जारी किए गए हैं, जिसे अभ्यर्थी SSC Official Portal के होमपेज पर दिए गए Write-up Notification लिंक पर क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  4. SSC Stenographer Final Exam पास करने के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी?

    अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों को अब उनके आवंटित मंत्रालयों या विभागों द्वारा आयोजित किए जाने वाले Document Verification (DV) और आवश्यक Medical Examination के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद जॉइनिंग दी जाएगी।

  5. फाइनल रिजल्ट में उम्मीदवारों को विभागों का आवंटन (Department Allocation) किस आधार पर मिला है?

    उम्मीदवारों को पदों का अंतिम आवंटन उनके द्वारा Computer Based Examination (CBE) में प्राप्त अंकों, स्किल टेस्ट क्वालिफाई करने और उनके द्वारा ऑनलाइन भरे गए Option-cum-Preference Form की प्राथमिकताओं के आधार पर किया गया है।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top