Apni Pathshala

सुपर टाइफून सिनलाकु

सुपर टाइफून सिनलाकु | Super Typhoon Sinlaku

Super Typhoon Sinlaku

संदर्भ:

हाल ही में अमरीका के उत्तरी मारियाना द्वीप समूह में आज सुबह एक शक्तिशाली तूफान सुपर टाइफून सिनलाकु के कारण भारी तबाही हुई। अमरीकी मौसम विभाग के अनुसार, सिनलाकु इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।

सुपर टाइफून सिनलाकु के बारे मे:

    • उत्पत्ति: यह अप्रैल के मध्य में उत्तरी प्रशांत महासागर में विकसित हुआ और मारियाना द्वीप समूह की ओर तेजी से बढ़ा।
    • श्रेणी 5 का दर्जा: सिनलाकु 9 अप्रैल को एक निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ और 11-12 अप्रैल के बीच “रैपिड इंटेंसिफिकेशन” के दौर से गुजरते हुए श्रेणी 5 के समकक्ष सुपर टाइफून में बदल गया।
    • हवा की गति: चरम तीव्रता के समय इसकी निरंतर हवा की गति 280-290 किमी/घंटा (175-180 मील प्रति घंटे) दर्ज की गई।
    • नामकरण: इसे जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) द्वारा नामित किया गया है।
    • वायुमंडलीय दबाव: इसका न्यूनतम केंद्रीय दबाव 897-902 mb तक गिर गया, जो इसकी भयंकर विनाशकारी क्षमता को दर्शाता है। 
    • प्रभावित क्षेत्र: टिनियन (Tinian) और साइपन (Saipan), गुआम और रोटा।
  • प्रभाव: टाइफून की आंख (eye) 14 अप्रैल की देर रात सैपान (Saipan) और टिनियन (Tinian) के ऊपर से गुजरी।

  • तूफान के कारण द्वीपों पर 16 से 20 इंच तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में भारी बाढ़ आ गई। सैपान एयरपोर्ट पर एक ही दिन में 5.73 इंच बारिश दर्ज की गई।
  • सैपान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई सड़कें मलबे व उखड़े हुए पेड़ों के कारण बंद हो गईं। 
  • आपातकालीन घोषणा: राष्ट्रपति द्वारा 12 अप्रैल को ही CNMI के लिए आपातकालीन घोषणा को मंजूरी दे दी गई थी, जिससे FEMA (Federal Emergency Management Agency) ने राहत कार्य शुरू किया।
  • वर्तमान स्थिति: 15 अप्रैल को सिनलाकु धीरे-धीरे कमजोर होकर श्रेणी 4 में आ गया है और मारियाना द्वीप समूह से उत्तर-पूर्व की ओर खुले समुद्र की ओर बढ़ रहा है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top